नेपाली युवती को खंभे से बांध बेरहमी से पीटने के आरोपी बोले- गलती हो गई; चोर समझ पकड़ा फिर पार कर दी थीं हदें

बरेली के किला थाना क्षेत्र में अपने परिचित युवक के घर आई नेपाल की युवती को शुक्रवार रात चोर समझकर खंभे से बांधकर डंडों से पीटने वाले चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पिटाई से युवती के कई दांत और दायां पैर टूट गया, हालांकि जिला अस्पताल में भर्ती युवती की हालत अब बेहतर है। किला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि मोहल्ला बारादरी निवासी गौरव सक्सेना, शिवम सक्सेना, अमन सक्सेना और अरुण सैनी को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने कबूल किया कि उनसे गलती हो गई। वह युवती को चोर समझ बैठे थे। इनमें से किसी ने उसे रस्सी से बांधा तो किसी ने उसकी पिटाई की। इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो देखकर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।

ये था  पूरा  मामला

नेपाल के पोखरा जिले की सुस्मिता सारु मगर उर्फ काजल नोएडा में काम करती थी। शुक्रवार को वह अपने परिचित विनय के साथ यहां किला के बारादरी मोहल्ले में उसके घर रुकने आई थी। उसने बताया कि रात करीब एक बजे उसके नंबर पर कोई कॉल आई। वह बात करती हुई छत पर चली गई।

भीड़ से बचने के लिए छत से लगाई थी छलांग

उसने देखा कि आसपास छतों पर मोहल्ले के लोग खड़े थे। वह उसकी ओर टार्च जलाकर चोर-चोर चिल्लाते हुए दौड़े। इससे वह काफी डर गई और छत का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगी। कुंडा फंसने से दरवाजा नहीं खुला तो भीड़ से बचने को उसने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।

रस्सी से हाथ-पैर बांधकर चोर बताकर पीटा था

छत से नीचे गिरने के बाद मोहल्ले के लोगों ने उसकी डंडों से पिटाई की। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर चोर बताकर पीटा। उसके दो दांत टूट गए। पैर में चोट आई। उसने विनय का नाम बताया तो उसे छोड़ा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000