दोनों हाथ बांधे, फाड़ दिया पेट, पूरे शरीर पर डाला तेजाब, सिर के बाल गायब, पत्नी ने प्रेमी संग किया कत्ल

अलीगढ़ के धनसारी निवासी युवक को बेहद बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। पहले उसके दोनों हाथ बांधे गए, फिर पेट पर धारदार हथियार से वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया। उसकी शिनाख्त न हो सके इसलिए पूरे शरीर पर तेजाब डाल दिया। फिर हत्यारे शव को गांव जखेरा के बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर फेंक कर फरार हो गए थे। इससे शरीर में कीड़े पड़ गए थे। ये खुलासा रविवार को आई युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। अलीगढ़ के थाना छर्रा में गांव धनसारी निवासी यूसुफ खां (28) का शव शनिवार की दोपहर ढोलना क्षेत्र में गांव जखेरा मार्ग पर बंद पड़े भट्ठे की झाड़ियों में मिला था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

शव चार दिन पुराना था और उसमें कीड़े पड़े हुए थे। सिर से बाल गायब थे। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम कपड़े देखकर परिजन ने उसकी शिनाख्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि उसे बेरहमी के साथ मौत के घाट उतारा गया है। ढोलना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पहले उसके दोनों हाथों को पीछे खींचकर बांधा गया, फिर किसी धारदार हथियार से पेट में वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया। शव को तेजाब से बुरी तरह झुलसा दिया गया, जिससे उसकी शिनाख्त न हो। हालांकि, कपड़ों और चप्पलों की मदद से परिजनों ने उसकी कर ली।

पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप

यूसुफ के पिता भूरे खां ने बताया कि युसूफ मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। वह 29 जुलाई की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकाला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।
उन्होंने छर्रा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यूसुफ की पत्नी तब्बसुम और उसके प्रेमी दानिश ने उसकी हत्या की है। परिजनों की ओर से अलीगढ़ के छर्रा थाने में पत्नी, प्रेमी और अन्य के खिलाफ उसकी हत्या करने की तहरीर दी है।

दानिश ने युसूफ को दिया था काम दिलाने का झांसा

युसूफ के ममेरे भाई मुबीन सैफी ने बताया कि आरोपी दानिश ने युसूफ से काम दिलाने का झांसा देकर दोस्ती कर ली थी। इसके बहाने वह उसके घर आया-जाया करता था। घटना के बाद से उसकी पत्नी तब्बसुम, प्रेमी दानिश और उसके परिजन फरार हैं।
नौ साल पहले हुई थी शादी
भाई मुबीन ने बताया कि युसूफ की 9 साल पहले मड़राक निवासी तब्बसुम से शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं। असलान 6 साल का है और अदनान 4 साल का है। तब्बसुम फोन पर दानिश से बात किया करती थी। इसका युसूफ विरोध किया करता था। ढोलना के जखेरा में बंद भट्ठे से बरामद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए हैं। -आंचल चौहान, सीओ सदर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000