साले की शादी में आए युवक की पत्नी के सामने ही गला काटकर हत्या, सवा लाख के नोटों का हार भी लूटा

शाहनवाज अपनी पत्नी के साथ बाइक पर नोटों का हार लेकर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने घेर लिया। शाहनवाज का गला काटकर तीन बार चाकू सीने में घोंपा। नोटों का हार व बाइक लूटकर बदमाश फरार हो गए। ममेरे साले की शादी में आए शाहनवाज (28) की बाइक सवार पांच-छह बदमाशों ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। उसे सीने में तीन बार चाकू भी घोंपा और दूल्हे के लिए लाई जा रही सवा लाख रुपये के नोटों की माला व बाइक लूटकर फरार हो गए। शादी के दिन ही हत्या होने पर मातम पसर गया। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को गांव खुरगान निवासी इमलाक की बरात गांव गंदराऊ जानी थी। शादी में इमलाक के मामा की लड़की गढी दौलत निवासी मैफरीन और उसका पति शाहनवाज निवासी गांव जाहरागढ़ी थाना गन्नौर जनपद सोनीपत भी आया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा नौ बजे शाहनवाज अपनी पत्नी के साथ कैराना से दूल्हे के लिए सवा लाख रुपये का नोटों का हार लेकर बाइक से गांव खुरगान जा रहा था। जबकि उसका साला बिलाल कैराना में दूल्हे की गाड़ी सजवाने के लिए रुक गया था।

बिलाल ने बताया कि जैसे ही उसका जीजा शाहनवाज रास्ते में बेरी के बाग के पास पहुंचा तो दो बाइक सवार पांच-छह बदमाश आए और उन्होंने लाठी से हमला करके बाइक गिरा दी। बदमाशों ने शाहनवाज पर चाकू से वार किए और गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सीने पर भी चाकू से तीन वार किए। इसके बाद बदमाश नोटों का हार और बाइक लूटकर भाग गए। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और शाहनवाज को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी के दिन ही युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा शादी की खुशियां गम में बदल गईं। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। मृतक शाहनवाज हरियाणा में फर्नीचर बनाने का काम करता था तथा चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000