गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाली गाड़ियों की संख्या में गिरावट, लोग बना रहे टोल से दूरी

गोरखपुर। पूर्वांचल के गोरखपुर में लिंक एक्सप्रेसवे पर 1 अगस्त से भगवानपुर टोल प्लाजा आम लोगों के लिए चालू हो चुका है। इस टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहनों से टोल टैक्स लिया जा रहा है। टोल प्लाजा क्रॉस करने के लिए कार के साथ-साथ टू-व्हीलर, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर को भी टोल टैक्स देना पड़ रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे के भगवानपुर टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।

लिंक एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले बाइकों की संख्या में बड़ी गिरावट

भगवानपुर टोल प्लाजा से गुजरने वाली कार का टोल टैक्स फास्टैग से कट रहा है, जबकि अन्य वाहन जैसे- दोपहिया, ऑटो रिक्शा और ऑटो को कैश में टोल का भुगतान करना पड़ रहा है। टोल टैक्स की वसूली शुरू होने के बाद यहां से बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर का आना-जाना काफी कम हो गया है। पहले यहां से रोजाना लगभग 1000 से ज्यादा बाइक गुजरती थीं, जिनकी संख्या अब घटकर करीब 250-300 हो गई है। बाइक की तरह ही ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर की संख्या में भी बड़ी गिरावट आई है और अब ये दूसरे रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सवारी से टोल का पैसा वसूल रहे हैं, ऑटो रिक्शा चालक

टोल प्लाजा से अब सिर्फ वही ऑटो रिक्शा गुजर रहे हैं, जो रिजर्व सवारी लेकर जा रहे हैं और ऑटो रिक्शा चालक सवारियों से ही टोल का भुगतान करा रहे हैं। ऑटो चालक सवारियों को इसी शर्त पर बैठा रहे हैं कि उन्हें ऑटो रिजर्व करना होगा और साथ ही टोल का भुगतान भी करना होगा। शेयरिंग में सवारी ले जाने वाले ऑटो रिक्शा ने यहां से गुजरना लगभग बंद कर दिया है।

4 जिलों को जोड़ता हुआ सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है, लिंक एक्सप्रेस-वे

7283.28 करोड़ रुपये की लागत से बना गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर में जैतपुर के पास शुरू होता है और आजमगढ़ के सलारपुर में खत्म होता है। ये एक्सप्रेसवे चार जिलों गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ को जोड़ते हुए सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। बता दें कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे एक स्टेट हाई-वे है, जो राज्य सरकार के अधीन आता है। केंद्र सरकार के अधीन आने वाले नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहनों से कोई टोल नहीं वसूला जाता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000