खून से सनी चादर,चारपाई पर नाबालिग लड़की की लाश, गर्दन पर चोट के निशान, दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका

औरैया के बिधूना में रुरुगंज के एक गांव में घर में अकेली एक किशोरी का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला। पास ही खून से सनी चादर भी पड़ी मिली। पुलिस को जांच में किशोरी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। पिता के अनुसार, वह घर पहुंचे तो कुंडी अंदर से बंद थी। कोई उत्तर न आने पर एक युवक को पड़ोसी की दीवार फांदकर घर के अंदर भेजा गया तो वारदात की जानकारी हुई।वहीं, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली के एक गांव निवासी किसान के एक बेटा व चार बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी 10 दिन पहले ही दो बेटियों के साथ गौतमबुद्ध नगर में नौकरी करने वाले बेटे के पास गई थीं। घर पर 14 वर्षीय बेटी पिता के साथ थी। वह कक्षा आठ की छात्रा थी। किशोरी रक्षाबंधन पर शनिवार शाम घर से करीब 50 मीटर दूर ताऊ के घर में भाइयों को राखी बांधने गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 10 बजे वह घर पहुंची और अंदर से कुंडी बंदकर सो गई थी।

खटखटाने पर भी न खुला दरवाजा

पिता घर के पास झोपड़ी में सोए थे। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह जागने पर वह घर पहुंचा। दरवाजे पर बेटी को आवाज देने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उनके खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
किशोरी का शव चारपाई पर संदिग्ध हालत में मिला
अनहोनी की आशंका पर एक युवक पड़ोसी के घर के पीछे की दीवार फांदकर उनके घर के अंदर पहुंचा। उसने घर की कुंडी खोली तो सभी लोग अंदर पहुंचे। वहां किशोरी का शव चारपाई पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।

खून से सनी थी चादर

बेटी का शव देख पिता की चीख निकल गई। ग्रामीणों की माने तो घटनास्थल पर पड़ी चादर खून से सनी थी। पिता की सूचना पर सीओ पी. पुनीत मिश्रा कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कुछ देर बाद एसपी अभिजीत आर शंकर, एएसपी आलोक मिश्रा भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने पिता व ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। ग्रामीण दुष्कर्म की आशंका जता रहे।

परिवार के आने की बात पर पिता अड़ा

मामले में पुलिस जांच करने के बाद शव ले जाने लगी। इस दौरान पिता गौतमबुद्ध नगर गई पत्नी व बच्चों के आने की बात पर अड़ गया। काफी देर बातचीत के बाद पुलिस अधिकारी के समझाने पर पिता मान गया। बाद में पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गई। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी से कराया गया है। गर्दन में मिले चोट के निशान पुराने हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो सकेगी। अभी तक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। अभिजीत आर शंकर, एसपी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000