प्रतापगढ़ के पूर्व एसओजी प्रभारी व UPSTF के इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह को मिला 2025 गैलंट्री अवॉर्ड
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में अपराधियों को धूल चटाने वाले, अपराधी जिनके नाम से खौफ खाते हैं। प्रतापगढ़ जनपद का उत्तर प्रदेश में नाम रोशन करने वाले, तेज तरार यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह को देश के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च पदक में से एक अवॉर्ड, गैलंट्री अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतापगढ़ जिले के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि एसटीएफ में कार्यरत इंसपेक्टर हेमंत भूषण सिंह को स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर प्रतिष्ठित वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। हेमंत भूषण सिंह जो पहले प्रतापगढ़ में गुंडा दमन दल के प्रभारी और बाद में बनी एसओजी के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपनी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा से यह सम्मान अर्जित किया है।
हेमंत भूषण सिंह ने प्रतापगढ़ में एसओजी प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए कई जटिल आपराधिक मामलों को सुलझाया और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी नेतृत्व क्षमता और जोखिम भरे अभियानों में साहस ने उन्हें पुलिस विभाग में एक आदर्श अधिकारी के रूप में स्थापित किया। वर्तमान में यूपी एसटीएफ में तैनात हेमंत ने कई उच्च जोखिम वाले आपरेशनों में हिस्सा लिया, जिनमें आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कारर्वाइयां शामिल हैं।
उनकी बहादुरी और रणनीतिक कौशल ने न केवल अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि समाज में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत किया। वीरता पदक के लिए चयनित होने पर हेमंत भूषण सिंह ने इसे अपने सहयोगियों और परिवार का सहयोग बताया। उन्होंने कहा, यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय है, लेकिन यह मेरी पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का नतीजा है। स्थानीय निवासियों ने भी हेमंत भूषण सिंह को बधाई दी और इसे युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।