प्रदेश में मानसून को लेकर अच्छी खबर, दो दिन बाद सक्रिय होगा बंगाल की खाड़ी का वेदर सिस्टम

यूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त से प्रदेश में फिर से बारिश होनी शुरू हो जाएगीउत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मानसूनी बारिश में ठहराव के बाद माैसम विभाग की ओर से तीन दिनों बाद दोबारा अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है। हालांकि पश्चिमी तराई इलाकों में कहीं कहीं अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी तराई इलाकों के आठ जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर, मुरादाबाद आदि में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।माैसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 21 अगस्त से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके असर से मानसून में दोबारा सक्रियता आएगी और पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इस बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तीखी धूप से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं और गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। कानपुर, वाराणसी, अयोध्या आदि में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 21 अगस्त से मानसूनी बारिश में बढ़त देखने को मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में एक नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के पूरे प्रदेश में तीन से चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार हैं।

चिलचिलाती धूप से उमस में आया उफान, पसीना पोंछते बीता पूरा दिन  

 मानसून की सक्रियता में कमी आने और बारिश थमने से राजधानी में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को दिन में बादलों की आवाजाही तो रही, लेकिन तीखी धूप ने लोगों का हाल बेहाल किए रखा। पूरा दिन पसीना पोंछते बीता। चिंता की बात ये है कि अभी 21 अगस्त तक राहत की उम्मीद भी कम है। माैसम विभाग के अनुसार राजधानी में 21 अगस्त से मानसून दोबारा मेहरबान हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 21 अगस्त के आसपास नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से लखनऊ में दोबारा अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। तब तक मौसम ऐसे ही तल्ख रहेगा। बीच में मौसम के स्थानीय बदलाव से छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन ये बारिश उमस को और बढ़ाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000