कमंडल में पेट्रोल लेकर तहसील पहुंचे मंहत, सुनवाई नहीं होने पर खुद को लगा ली आग, मौत

वाराणसी। तहसील राजातालाब परिसर में थाना मिर्जामुराद के जोगापुर में रहने वाले महंत वशिष्ठ नारायण पुत्र रामाधार ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया गया।एडीएम फाइनेंस वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि बीएचयू के ट्रामा सेंटर में वशिष्ठ नारायण को भर्ती कराया गया है. वहां इलाज के दौरान शनिवार को बुजुर्ग की मौत हो गई।

जमीन पर पानी टंकी के निर्माण होना है

 प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, वशिष्ठ नारायण ने ग्राम जोगापुर में नवीन परती की ग्राम सभा भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया था। इस जमीन पर पानी टंकी के निर्माण के लिए वशिष्ठ नारायण के खिलाफ तहसील राजातालाब के न्यायालय से सुनवाई के बाद बेदखली का आदेश जारी किया गया था। बेदखली के आदेश के खिलाफ की गयी अपील को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

कमंडल में पेट्रोल लेकर पहुंचे थे महंत वशिष्ठ नारायण 

वशिष्ठ नारायण के तीन बेटे हैं. इनका एक मकान जोगापुर में हैं। वाराणसी के राजातालाब तहसील में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे मिर्जामुराद के जोगापुर ग्राम निवास महंत वशिष्ठ नारायण गोंड ने सुनवाई सही न होने का आरोप लगाया। वह कमंडल में पेट्रोल लेकर आये थे। उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाने की कोशिश की। वशिष्ठ नारायण की शनिवार को मौत हो गई।

गांव के प्रधान पर साजिश का आरोप लगाया 

महंत वशिष्ठ नारायण ने कहा कि गांव का प्रधान उनके पीछे पड़ा है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर। वा दिया गया । लगभग सात माह पूर्व तहसीलदार राजातालाब शालिनी सिंह ने भी उनकी 122 बी रिपोर्ट लेखपाल बनाम वशिष्ठ नारायण को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी वाराणसी के न्यायालय में अपील की थी। बिना पैसे वालों को न्याय नहीं मिलता है।

सक्षम स्तर पर सुनवाई के लिए मौका दिया गया 

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शांतनु कुमार ने बताया कि आराजी नम्बर 529 रकबा 0.036 हेक्टेयर नवीन परती पर वशिष्ठ नारायन ग्राम जोगापुर, परगना कसवार राजा, तहसील राजातालाब, जिला वाराणसी का अवैध कब्जा होने के कारण वाद दर्ज करते नोटिस जारी किया गया था। सुनवाई का मौका देने के बाद बेदखली का आदेश 17 मई को पारित किया गया था। इन्हें ऊपरी अदालत और सक्षम स्तर पर सुनवाई के लिए भी भरपूर अवसर समय दिया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000