एक ही सत्र में एक ही शिक्षण संस्थान से एक रोल नम्बर पर दो प्रमाण पत्र बनने से की जानकारी पर मचा हड़कंप

संग्रामगढ़ थाना में स्कूल प्रबंधन द्वारा किये गए फर्जीवाड़े के मामले में पीड़िता शिखा मिश्रा ने दी पुलिस को तहरीर, जल्द दर्ज होगा धोखाधड़ी और कूट रचना किये जाने का अपराध…

संग्रामगढ़ थाने में पीड़िता ने दी तहरीर...
किं कर्तब्य विमूढ़ की स्थिति में शिखा मिश्रा…

प्रतापगढ़। कूटरचना और धोखाधड़ी का ऐसा भी मामला देखने और सुनने को मिल जाता है कि एकाएक आँखों को भरोसा ही नहीं होता कि जो उसकी आँखों को दिख रहा है, वह वासत्व में सही है अथवा उसे खिन गलत तो नहीं दिख रहा है। इतिमिनान के लिए कई बार देखने से जबी ब्यक्ति संतुष्ट हो जाता है तो वह कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बारे में विचार करता है। ऐसा ही एक मामला संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के वैष्णो देवी इंटरमीडिएट कॉलेज गोदाही में देखने को मिला है। अक्सर शिक्षा विभाग में शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हथिया लेने का प्रकरण देखने व सुनाने को मिल जाता है। यह कार्य अनजाने में नहीं हो जाता, बल्कि जानबूझकर किया जाता है। लोगों की नियति उस समय खराब हो जाती है, जब कहीं कोई स्थाई लाभ उसके सामने विकल्प के रूप में मिलता हो तो वह धोखाधड़ी और कूटरचना का अपराध भी करने से परहेज नहीं करता। मजेदार बात यह है कि सुलोचना यादव अपने उसी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी भी कर रही हैं। सवाल उठता है कि सुलोचना यादव का शैक्षणिक प्रमाण बिना बेरीफिकेशन किये उसे नौकरी के लिए किस अधिकारी ने अप्रूवल प्रदान किया ? ऐसे मामले में नीचे लेकर ऊपर तक के अधिकारी मिले होते हैं, तभी जाकर काम हो पाता है। 

एक हो अनुक्रमांक पर दूसरा अंकपत्र कैसे बना...
एक सत्र में एक रोल नम्बर पर दो अंकपत्र देखकर लोग हुए भ्रमित…

पिछले दिनों संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के वैष्णो देवी इंटरमीडिएट कॉलेज गोदाही में जाली मार्कशीट बनाने के मामले में हुए खुलासे को लेकर पीड़िता शिखा मिश्रा ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ थाना संग्रामगढ़ में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। महेशगंज थाना क्षेत्र के बैरागीपुर फतूहाबाद निवासी शिखा मिश्रा पत्नी लक्ष्मी नारायण मिश्र ने संग्रामगढ़ पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि वह वैष्णो देवी इंटरमीडिएट कॉलेज गोदाही से वर्ष- 2007 मे इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। विद्यालय द्वारा शिखा मिश्रा को अंकपत्र और प्रमाणपत्र  भी दिया गया है। जबकि पीड़िता शिखा मिश्रा के एस.आर. नंबर व रोल नंबर पर ही विद्यालय ने दूसरी छात्रा सुलोचना यादव को भी मार्कसीट जारी किया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक ही अनुक्रमांक और एक ही एस.आर. नम्बर पर दूसरा कूटरचित अंकपत्र जारी होने की जानकारी मिलते ही अभ्यर्थिनी के होश उड़ गए। पीड़िता की बातों और रिकार्डों पर विश्वास करें तो उसे विद्यालय से स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है। जिसके संबंध में पीड़िता ने मंगलवार को थाना संग्रामगढ़ मे तहरीर देकर मामले पर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ अनिल पांडेय का कहना है कि पीड़िता द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में दोषियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000