उत्तरप्रदेश इश्क में तोड़ी मजहब की दीवार; घर पहुंचीं दो मुस्लिम बहनें,मंदिर में प्रेमियों के साथ लिए सात फेरे… By Pratibha Rajdar Last updated Aug 26, 2025 304 लखीमपुर खीरी जिले में मुस्लिम समुदाय की दो सगी बहनों ने मजहब की दीवार लांघकर अपने प्रेमियों से शादी कर ली। दोनों ने मंदिर में प्रेमियों के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों बहनों ने अपने नाम भी बदल लिए।लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव बैरिया में मुस्लिम समुदाय की दो सगी बहनें रविवार रात अपने प्रेमियों के घर पहुंचकर शादी के लिए अड़ गईं। उनका रुख देखकर रात भर पंचायत हुई और काफी जद्दोजहद के बाद उनकी शादी कराने का निर्णय हुआ। सोमवार को दोनों की उनके प्रेमियों से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करा दी गई। दोनों बहनों ने अपने नाम भी बदल लिए।ग्रामीणों के मुताबिक, बैरिया की ही रहने वाली रुखसाना और उसकी बहन जासमीन के प्रेम संबंध गांव के ही एक ही परिवार के दो युवकों रामप्रवेश और सर्वेश से हो गए थे। रविवार देर रात दोनों युवतियां चुपचाप अपने प्रेमियों के घर पहुंचीं तो उनकी जिद से सनसनी फैल गई। पंचायत के जरिये मामला सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन शुरुआत में सहमति न बनने से विवाद की स्थिति भी बनी। हालांकि बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ी। समाचार 304 Share