पत्नी को बदनाम किया, अब टूट चुका हूं:भाई-दोस्त ने भी धोखा दिया, यूपी में पत्नी-बेटे संग जान देने वाले कारोबारी का सुसाइड नोट

जब यह लेटर किसी को मिलेगा, तब तक मैं सचिन ग्रोवर, मेरी पत्नी शिवांगी, मेरा बेटा फतेह मेरी जान, मेरा जहान सबकुछ खत्म हो चुका होगा। मेरी लाइफ तब से बर्बाद हुई, जब मैंने बरेली में बिजनेस करने की सोची। लॉकडाउन में मेरे ऊपर बहुत कर्ज हो गया। मेरी फैक्ट्री, मेरी ससुराल का घर और उनका जेवर सब गिरवी था। तभी मेरी सास-ससुर, साले और मेरी वाइफ ने पैसों और मॉरली फुल सपोर्ट करके मुझे इस टेंशन से निकाला। मेरी अपनी फैमिली ने मेरा कोई सपोर्ट नहीं किया।’यह दर्द है शाहजहांपुर के हैंडलूम कारोबारी सचिन का, जिन्होंने सुसाइड से पहले लेटर लिखकर बयां किया। खुद जान देने से पहले उन्होंने अपने 4 साल के बेटे को मारा। फिर पत्नी के साथ फंदे पर झूल गए। सुसाइड लेटर 12 पन्ने का है। इसमें उन्होंने अपने भाई, चाचा और दोस्त सभी को मौत का जिम्मेदार  ठहराया है। शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी दुर्गा एन्क्लेव में रहने वाले कारोबारी सचिन ग्रोवर (35) ने पत्नी शिवांगी (30) और 4 साल के बेटे फतेह के साथ सुसाइड कर लिया। पहले बेटे को चूहे मारने की दवा खिलाकर मारा। फिर पति-पत्नी ने जान दी।

27 अगस्त की सुबह जब पहले फ्लोर पर कोई हलचल नहीं हुई, तो नीचे रह रहे घरवालों को शक हुआ। उन्होंने खिड़की के झांककर देखा तो दोनों के शव फंदे से लटके दिखे। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो बेटा बेड पर अचेत पड़ा था। पत्नी बेडरूम में और पति का शव ड्राइंग रूम में लटक रहा था। मरने से पहले कारोबारी की पत्नी शिवांगी ने अपनी मां को 12 पेज का सुसाइड नोट वॉट्सऐप पर भेजा था। कारोबारी ने 8 साल पहले लव मैरिज की थी। सचिन की फैमिली के सुसाइड का कारण लॉकडाउन में बिजनेस में हुआ घाटा तो था ही। साथ ही घर को बचाने के लिए लिया गया बैंक का कर्ज भी था। यह कर्ज अदा करने के लिए सचिन ने अपने दोस्त से 2 लाख रुपए उधार लिए थे। जिसके बदले हर दिन 2 हजार रुपए ब्याज के रूप में देने पड़ते थे। इसके अलावा अपने भाई और दोस्त से हर समय मिले धोखे ने सचिन को अंदर से तोड़ दिया। ये बातें सचिन ने अपने सुसाइड लेटर में लिखी हैं, जिसे सुनकर अब उनकी कॉलोनी के लोग भी हैरान हैं।

पढ़िए सुसाइड लेटर में सचिन की लिखी मेन बातें

सचिन ने लिखा- मेरी अपनी फैमिली ने मेरा कोई सपोर्ट नहीं किया। मेरा भाई गौरव और मेरे चाचा पवन ने मेरे साथ नहीं खड़े हुए। गौरव ने ऐसा प्रेशर बनाया कि घर बिक जाए। जो घर हमारे पिता ने बनवाया था और जो हमारी मां के नाम था। अगर वो घर बिक जाता, तो हमें कुछ नहीं मिलता। मेरी मां भी उन्हीं की तरफ थीं। इस घर के लिए मुझे बैंक से लोन लेना पड़ा। जिसकी 1 लाख 20 हजार रुपए हर महीने किश्त जाती है। यह कर्ज मुझे अपनी सास के नाम पर लेना पड़ा, क्योंकि मेरा सिबिल खराब था। मेरे भाई ने घर में हिस्सा लिया, साथ ही अपने हिस्से के पैसे भी ले लिए। मेरी आर्थिक स्थिति खराब हो गई, लेकिन किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। मुझे बार-बार अपमानित किया गया और धोखा मिला।

दोस्त 30% ब्याज पर देता था पैसे, फिर लोगों का भड़काता था

सचिन ने लिखा है- मेरा दोस्त शैंकी आनंद मुझसे 30% ब्याज पर पैसे वसूलता था। जब जरूरत पड़ती थी, तो वो मुझे अपने दोस्तों से पैसे दिलवा देता था। लेकिन, उसके बाद भारी ब्याज के साथ पैसे वसूलता था। वह मेरे रिश्तेदारों और दोस्तों को भड़काता था कि मैं पैसे वापस नहीं करता। जबकि, मैंने सभी का पैसा लौटाया है। फिर भी वह मेरे खिलाफ माहौल बनाता रहा। मेरी और मेरे परिवार की मौत में उसका सबसे बड़ा हाथ है। मेरे उसके साथ अच्छे संबंध थे, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया।

मेरी पत्नी की छवि खराब की, अब टूट चुका हूं

शैंकी और उसके साथियों ने मुझे समाज में बदनाम किया। मेरी पत्नी की भी मार्केट में छवि खराब की। मैंने लाख कोशिश की, लेकिन अब मैं थक गया हूं। मुझे कोई रास्ता नहीं दिख रहा। मैं 6 महीने से लगातार बैंक की किश्त चुका रहा हूं। लेकिन, कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। मैं अब टूट चुका हूं। मैंने किसी का पैसा हड़पने की नीयत से नहीं लिया था। फिर भी मुझे बदनाम किया गया। मैंने रामनगर मोहल्ले के विक्की बग्गा से भी कुछ पैसे लिए थे। उसे बताया था कि निवेश के लिए लिए हैं। लेकिन, मैं पैसे निवेश नहीं कर सका। ये गलती मैंने सबके सामने मानी थी। विक्की से 2-3 महीने का समय मांगा था। कहा था कि ग्रामीण बैंक में पत्नी के नाम से फाइल लगाई है। इस पूरे लेन-देन की जानकारी किसी को नहीं थी। कुछ पैसा मेरी सास की फर्म से भी आया गया। इसमें मेरा मोबाइल नंबर लगा था। लेकिन, इसकी जानकारी सास को भी नहीं थी।

मुझे हार्ट अटैक पड़ा, लेकिन लोगों ने समय नहीं दिया

सचिन ने लिखा- मैंने शराब का बिजनेस भी किया था। उससे मुझे अच्छा पैसा मिला, लेकिन मैं पकड़ा भी गया। मैंने सबके सामने गलती मानी और पैसे लौटाने का समय मांगा। लेकिन, इन लोगों ने मुझे पीटा। फिर मेरी सास को फंसाने की धमकियां मिलती रहीं। मुझे हार्ट अटैक पड़ा। उसके बावजूद इन लोगों ने टाइम नहीं दिया। मेरा दोस्त शैंकी सबको मेरे खिलाफ भड़काता रहा। जितना पैसा मुझे इनको देना है, वो ये लोग शराब की कमाई से ले चुके हैं। अब मेरे पास कुछ नहीं बचा। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं, लेकिन इतना मानसिक दबाव था कि मैं टूट गया। मेरे चाचा और बड़े भाई ने मुझे सबसे ज्यादा तकलीफ दी। वे हमदर्दी का दिखावा करते थे। लेकिन, मेरी परेशानियां सबको बताकर मुझे बदनाम करते थे। मेरे ऐसे में समय मुझे बचाने की बजाय मेरे मरने का कारण बन गए। हे भगवान मेरे भाई और चाचा को लंबी उम्र दे। मेरे पिता ने मेरे लिए सब कुछ बेच दिया…घर और जेवर सबकुछ। लेकिन, बाकी रिश्तेदारों ने मेरी हालत बिगाड़ दी। मेरी पत्नी शिवांगी का इन सब में कोई दोष नहीं है। फिर भी उसे प्रताड़ित किया गया। मैं उन सभी से पूछना चाहता हूं कि आपने मेरी पत्नी को क्यों तकलीफ दी, जब वो खुद सबसे दूर रहती थी?

बेरोजगार भाई को काम दिया, मालिक बनाकर रखा

सचिन ने लिखा- मैं अपनी मां को वो सुख नहीं दे सका, जो जिम्मेदार होने के नाते देता। मैंने अपने सबसे बड़े भाई रोहित को बेरोजगार होने पर बिना शर्त अपने साथ काम में लगाया। जैसा भी था, उनको मालिक बनाकर रखा। मेरे मझले भाई गौरव ने मुझे सबसे ज्यादा परेशान किया। मैं ही देवता बनकर घर में घूमता रहा और बाहर से कर्ज लेकर घर-दुकान चलाता रहा। रोहित किराए वाली दुकान खाली कर दो और मंदिर वाली दुकान से गुजरा करना। किसी को व्यापार का पैसा नहीं देना। तुम खुद खुश रहना और मम्मी को भी खुश रखना। कित्तू को खूब पढ़ाना। सॉरी मम्मी…।

मेरे मरने के बाद सब कुछ तुम्हारा है

सचिन ने लिखा- अब ये सब कर रहा हूं, हो सके तो मुझे माफ कर देना। मैंने अपने साथ शिवांगी की लाइफ भी बर्बाद कर दी। हमारे कर्ज अनोखे नहीं थे, जो सब घाव बनाकर हमारा जीवन कष्ट वाला बना दिया। मेरे मरने के बाद घर बेच कर बैंक का सैटलमेंट कर देना। अगर कुछ पैसा बचता है तो वह तुम्हारा है। कार, स्कूटी, मोबाइल, इंश्योरेंस सब कुछ तुम्हारा है।

सास बोलीं- बाहरी लोग परेशान कर रहे थे

सचिन की सास ज्योति मिश्रा का कहना है कि सचिन ने जिला उद्योग केंद्र से लोन की फाइल पास कराई थी। लोन मेरे नाम पर लिया था। उसकी आने वाली सब्सिडी को लेकर एक कर्मचारी कुछ हिस्सा मांग रहा था। इसलिए उसको बाहर के लोग परेशान कर रहे थे। घर के अंदर सब कुछ ठीक चल रहा था। मेरी बेटी दामाद काफी खुश थे, लेकिन उन्हें बाहरी लोगों ने प्रताड़ित किया है। जरूर इसी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। वो लोग 26 अगस्त की शाम तक बहुत खुश थे। हालांकि, इस मामले में सचिन की मां सीमा, भाई रोहित और गौरव ने अब तक कोई बात नहीं की है।

एसपी बोले- CDR से खुल सकते हैं कई नाम

एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि 12 पेज के सुसाइड लेटर को पढ़ने के बाद जो भी नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। एक बार परिवारवालों से पूछताछ हो चुकी है। बाकी CDR निकलवाई जा रही है। जैसे तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार एक्शन लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000