बेटी की हत्या कर पिता ने प्रेमी को भिजवाया जेल, 7 साल बाद 2 युवक बाइज्जत बरी

झांसी।  युवती से छेड़छाड़ और उसको आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में 2 आरोपियों को झांसी की अदालत ने बाइज्जत बरी कर दिया। साथ ही कोर्ट ने युवती के पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के पुलिस को आदेश दिए हैं।  दरअसल, कोर्ट में सुनवाई  के दौरान यह साबित हो गया कि युवती के पिता ने रंजिश में 2 युवकों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया था। यह आदेश विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी की अदालत ने दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए विशेष शासकीय अधिवक्ता विजय सिंह कुशवाह ने बताया कि बड़ागांव के हाजीपुरा निवासी मातादीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के युवक आकाश उर्फ कल्लू पाण्डे व अंकित मिश्रा 9 जुलाई 2002 से उसकी बेटी को रास्ते में आते-जाते समय छेड़खानी करते थे।

 यह बात उसकी बेटी ने अपनी मां को बताई।  कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 8 जून 2018 को शाम जब कोई घर पर नहीं था, उसी समय उसकी बेटी ने दोनों से परेशान व प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली।  न्यायालय के आदेश पर 17 अगस्त 2018 बड़ागांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बयानों के आधार पर दोनों युवकों को जेल भेजते हुए न्यायलय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।  8 माह जेल में बताने के बाद दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। शासकीय अधिवक्ता विजय सिंह कुशवाह ने बताया कि इस बीच न्यायालय में चली सुनवाई में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती के शरीर पर काफी चोट के निशान थे, जिसको परिजनों द्वारा और पंचनामे के समय छिपाया गया।

  कोर्ट में सुनवाई के समय युवती की मां ने आरोपियों की पहचान नहीं की।  लगातार पिता, पत्नी और बहन अपने बयान बदलते रहे। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा शरीर पर आए चोट के निशान से साबित हो रहा है कि पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या की।  रंजिश और सरकार से मिलने वाली राहत राशि का लाभ लेने लिए दोनों अभियुक्तों को फंसाया गया।  ऐसा कोई साक्ष्य वादी की तरफ से नहीं रखा गया जिसमें आरोपियों द्वारा छेड़खानी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा मामला बन रहा हो।  इसलिए दिनों अभियुक्तों को दोषमुक्त किया जाता है। न्यायालय ने थाना बड़ागांव पुलिस को निर्देशित किया है कि वादी मुकदमा व उपस्थित परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना करते हुए आख्या से न्यायालय को अवगत कराया जाए।  साथ ही जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वादी मुकदमा द्वारा उत्पीड़न की सरकार से ली गई राहत राशि राजस्व विभाग की टीम बनाकर वसूली कर कोष में जमा कराई जाए।

शासकीय अधिवक्ता विजय सिंह कुशवाह ने बताया कि कोर्ट ने युवती के पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।  कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये भी पता चला कि आरोपी आकाश का युवती के साथ प्रेम संबंध था।  दरअसल, आरोपी आकाश और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे।  दोनों एक दूसरे को पसंद किया करते थे और छिपछिप कर मिला भी करते थे। घटना के दो दिन पहले पिता ने प्रेमी को अपनी बेटी के साथ मिलते हुए देख लिया था, जिसके बाद पिता अपनी लड़की को घर ले गया और उसको पीटने लगा।  जिससे उसकी मौत हो गई।  इस पर पिता ने खुद को बचाने और प्रेमी को फंसाने की योजना बनाई और बेटी के शव को लटका दिया।

 घटना के दो दिन बाद पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे डाली।  तहरीर पर लिखे आरोप पुलिस के गले नहीं उतरे और मुकदमा नहीं लिखा गया।  बाद पिता ने न्यायालय से मामला दर्ज कराया। पोस्टमार्टम में शरीर पर कई चोट के निशान होने की रिपोर्ट पर गहन ध्यान किया गया तब कहीं जाकर पूरी कहानी सामने आती चली गई, जिसे आधार बनकर न्यायालय में एक के बाद एक परिजनों कई सवाल किए गए।  जिसके जवाब पहले दिए बयानों से बिल्कुल अलग थे।  घटना में अभियुक्त बनाए गए आरोपियों से हुई पूछताछ में दोनों का इस घटना में बिल्कुल शामिल न होना पाया गया।  जिस पर न्यायालय ने दोनों को बरी कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000