आरपीएफ थाने के बाहर कार में मिला सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव, चेहरे-गले पर चोट…तो हाथ पर जले के निशान

सेंट्रल स्टेशन के पास पार्किंग में एक कार के अंदर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव मिला है। उनके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। वे लिवर सिरोसिस का इलाज करा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कानपुर में सेंट्रल स्टेशन के कैंट साइड आरपीएफ थाने के सामने पार्किंग में कार में शुक्रवार शाम सीआरपीएफ इंस्पेक्टर निर्मल उपाध्याय का शव मिला। शव ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर था। उनके चेहरे व गले पर चोट और हाथ पर जले के निशान मिले हैं। कार में नींद की दवा भी मिली है।

निर्मल की पत्नी राशि ने बताया कि डॉक्टर ने यह दवाएं लिखी थीं लेकिन अब वह इनका सेवन नहीं कर रहे थे। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साकेतनगर निवासी पत्नी राशि ने बताया कि 27 नवंबर 2023 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ बेहटा निवासी निर्मल उपाध्याय (38) से शादी हुई थी।

लिवर सिरोसिस का चल रहा था इलाज

वह जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 83 बटालियन सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर थे। वह शराब के लती थे। इस लिए अक्सर विवाद होता था। इस विवाद के कारण मायके में रह रही थी। लिवर सिरोसिस का इलाज चल रहा था। करीब 12 दिन पहले उन्हें इलाज के लिए छुट्टी देकर भेजा गया था।

विभागीय कार्य से जाना था दिल्ली

वह सीधे कानपुर आ गए थे। यहीं साथ में ही रह रहे थे। गुरुवार रात में शराब के नशे में मारपीट की थी। शुक्रवार को उन्हें शताब्दी एक्सप्रेस से विभागीय कार्य से दिल्ली जाना था। यहां किराये पर रहने वाले संजय चौहान के साथ अपनी काले रंग की हेक्टर कार 23बीएच-3881एल निकले।

कार की चाभी नहीं डी

कानपुर सेंट्रल पर वह सुबह सात बजे कैंट साइड पहुंचे और पार्किंग में कार खड़ी कर दी। संजय को वापस भेज दिया, लेकिन कार की चाभी नहीं दी। पार्किंग में एक दिन के लिए कार खड़ी करने की बात कह पर्ची ली थी। शाम को कार में शव मिलने की सूचना मिली।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जीआरपी के कार्यवाहक इंस्पेक्टर अर्पित तिवारी को बताया कि शाम को पार्किंग कर्मचारी ने कार में शव होने की सूचना दी थी। वहां गाड़ी में मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण पता चल सकेगा। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार वाले भी कुछ खास जानकारी नहीं दे रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है। –दुष्यंत सिंहपुलिस उपाधीक्षकजीआरपीकानपुर सेंट्रल

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000