गुलसन यादव,(फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़: राजा भैया से भिड़ने वाले सपा नेता गुलशन यादव की मुश्किले लगातार बढती जा रही है,एडीजी ने एक लाख का इनाम किया घोषित By Khulasa India News Desk Last updated Sep 2, 2025 204 कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच प्रतापगढ़ पुलिस ने सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुलशन यादव पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। एडीजी जोन प्रयागराज संजीव गुप्ता ने इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है। गुलशन यादव पुलिस प्रशासन द्वारा कुर्क किए गए एक बाग को बेचने के मामले में फरार चल रहे है। गुलशन यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर जैसे संगीन धाराओं में 53 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस की तरफ से गुलशन यादव की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई भी की गई है। अब तक करीब 3 करोड़ की उनकी संपत्ति कुर्क कर दी गई है। लखनऊ और प्रतापगढ़ में उनका प्लॉट और मकान कुर्क किया गया है। समाचार 204 Share