लक्ष्मीनारायण शोभायात्रा प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में लक्ष्मीनारायण मंदिर से शोभा यात्रा By Pratibha Rajdar Last updated Sep 4, 2025 155 प्रतापगढ़ पिछले 75 वर्षों से प्रत्येक वर्ष की भाँति आज दिनांक 03.09.25 को एकादशी के दिन भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी कि जल झुलनी रथ यात्रा का शुभ आरंभ गाजे बाजे के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जेल रोड से 3 बजे दिन में हुआ और शहर में भर्मण करते हुए माँ बेल्हादेवी धाम में स्न्नान ध्यान पूजा पाठ आरती के उपरांत 8 बजे पुनः रथ यात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर आकर सम्पन्न हुई।इस दौरान भक्तों द्वारा अपने अपने घर के सामने श्री लक्ष्मी नारायण जी की आरती उतारी गई।रास्ते में जगह जगह प्रसाद वितरण का कार्य चल रहा था।सभी भक्तगण पूरे हर्षोल्लास के साथ रथ यात्रा के साथ भजन कीर्तन करते हुए व जय कारे लगते हुए चल रहे थे।इस रथ यात्रा में मुख्य रूप से विजयश्रीवास्तव ,गोपी,राहुल,बच्चा, हनुमान प्रसाद,विष्णु,रमेश मिश्रा,कन्हैया लाल ,उत्कर्ष,विशू, मोहन,विजय व अरविंद पांडेय,विक्रांत उर्फ बब्बी,विनोद सांई,गिरिराज जी आदि भक्तगण ने बढ़ चढ़कर सहयोग व योगदान किया।यह रथ यात्रा मन्दिर के पुजारी पंडित विशाल शर्मा उर्फ विक्की महराज जी के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुई।रथ यात्रा में जिला प्रशासन व पुलिस फोर्स का सराहनीय योगदान रहा। समाचार 155 Share