जीजा की ये हरकत बर्दाश्त न हुई, मुंह में ठूंसा कपड़ा और फिर; पुलिस ने दर्ज किया और केस एक को भेजा जेल

आगरा के खंदौली के खेरिया गांव में ससुराल विवाद के चलते साले अपने जीजा को रस्सी से बांधकर कार की डिक्की में डालकर अगवा कर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर पीड़ित को छुड़ाया। एक आरोपी को जेल भेजा गया, जबकि बाकी फरार हैं। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव खेरिया में बहन की पिटाई करने से नाराज उसके भाइयों ने अपने जीजा को हाथ-पैर और मुंह बांधकर कार की डिकी में रखकर अगवा कर ले गए थे। पुलिस ने किसान की पत्नी के तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया।

वहीं जीजा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।खेरिया गांव निवासी हरदेव सिंह का आरोप है कि वह बृहस्पतिवार सुबह घर में पूजा-पाठ कर रहे थे। तभी सादाबाद के गांव विलारा निवासी राजपाल, सत्यपाल और धर्मपाल अपने साथियों के साथ आए। मारपीट कर रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए। मुंह पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद डिकी में रखकर अगवा कर ले गए थे।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पड़ाव चौराहे पर कार को रोककर हरदेव को मुक्त कराया गया था। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट हुई थी। पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई। किसान हरदेव सिंह को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

एक आरोपी पर शांति भंग की कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि जिस समय घटना हुई, उस समय आरोपी सत्यपाल सिंह पहले से ही चौकी पर था। वह अपने जीजा हरदेव सिंह की शिकायत करने आया था। जांच में पाया गया कि सत्यपाल अपहरण की घटना में शामिल नहीं था। इस पर उसका शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। हालांकि हरदेव ने उसे भी अपहरण में शामिल बताया है। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह के मुताबिक, पुलिस ने राजपाल को जेल भेजा है। अन्य की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000