पूर्व प्रधान पर हिस्ट्रीशीटर प्रधान पति ने चलाई गोली, दो गंभीर

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पुरनापुर गांव में प्रधानी की चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार की देर रात मौजूदा प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति ने पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे बचाने आए पूर्व प्रधान पर भी हमलावरों ने मारपीट कर फायरिंग की। इसमें पूर्व प्रधान समेत उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व प्रधान पक्ष की तहरीर पर वर्तमान प्रधान पति, देवरों सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना क्षेत्र के पुरनापुर गांव निवासी शानू ने बताया कि वह पूर्व प्रधान धनपाल पटेल का चुनाव में सहयोग करते हैं, इसलिए विरोधी पक्ष उनसे रंजिश मानता है।

बुधवार की रात उनका भाई देवेन्द्र उर्फ गुड्डू रिश्तेदारी से आ रहे थे। आरोप है कि गांव में पहले से घात लगाए बैठे वर्तमान प्रधान पति संजीव पटेल ने अपने भाइयों कमल पटेल, विनोद पटेल, हाकिम पटेल, विनोद पटेल, सुरेंद्र पटेल और साथी प्रशांत, प्रकाश, रोहित, गिरीश के साथ मिलकर देवेंद्र पर हमला बोल दिया। शोर-शराबा के बीच उधर से अपनी कार से गुजर रहे पूर्व प्रधान धनपाल पटेल ने देवेंद्र को बचाने का प्रयास किया। इससे गुस्साए हमलावरों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि संजीव पटेल ने जान से मारने की नीयत से दोनों पर फायरिंग कर दी। इससे एक गोली देवेंद्र के पैर में और दूसरी धनपाल को छूते हुई निकल गई। बिथरी थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायगा।

वर्षों से चली आ रही है रंजिश, कई मुकदमे दर्ज

पूर्व प्रधान धनपाल पटेल और वर्तमान प्रधान प्रभा देवी के पति संजीव पटेल में पिछले कई वर्षों से चुनावी रंजिश चली आ रही है। संजीव पटेल बिथरी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। चुनाव आते ही दोनों पक्ष चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। पिछले चुनाव में संजीव ने धनपाल को हराकर चुनाव में जीत हासिल की थी। दोनों पक्ष पहले भी कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष जारी रहा। दोनों पर कई मुकदमे भी लिखे गए हैं, लेकिन सत्ताधारी नेताओं के कारण मुकदमे में या तो दोनों के नाम निकल जाते हैं या मुकदमे में एफआर लग जाती है। इससे आए दिन दोनों पक्ष आमने-सामने आ जाते हैं। गांव में दहशत का माहौल रहता है। प्रधानी चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें प्रधानपति ने गोली चलाई जो पूर्व प्रधान को जा लगी। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। -मुकेश चन्द मिश्रा, एसपी उत्तरी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000