बहन की लव मैरिज पर चिढ़े थे भाई, मामा बनने की खबर मिलने पर की बहनोई की हत्या

लखनऊ। मोहनलालगंज के शंकरबक्श खेड़ा के रहने वाले शनि रावत (24) की हत्या उसके सगे सालों ने की थी। निगोहां पुलिस ने गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक साले समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी भाई बहन के प्रेम विवाह से नाराज थे और हाल ही में शनि द्वारा फोन पर मामा बनने की बधाई दी थी। इसी के बाद से आरोपियों ने बहन को विधवा करने की ठान ली थी। पुलिस दूसरे साले समेत तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में निगोहां के मस्तीपुर निवासी देवेश यादव उर्फ बोग्गा और मोहनलालगंज के कुशलीखेड़ा डेहवा निवासी संतोष यादव हैं। आरोपी देवेश का भाई जीतू यादव, साथी भद्दीखेड़ा निवासी राजकपूर और मोहनलालगंज के कीर्तिखेड़ा निवासी जय सिंह उर्फ कल्लू फरार हैं। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त रॉड, गमछा और स्कार्पियो बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपी देवेश ने कबूला कि उनकी बहन ने घरवालों के खिलाफ जाकर शनि से करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसपर उन लोगों की बहुत बदनामी हुई थी। शादी खत्म कराने के लिए आरोपी भाई एक साल से साजिश रच रहे थे। इसी दौरान करीब सवा माह पहले बहन ने बच्चे को जन्म दिया। जिसपर शनि ने सालों को फोन कर कहा कि आप मामा बन गए हैं। इसके बाद से आरोपियों का गुस्सा बढ़ गया था। आरोपी ने अपने साले संतोष को शनि की जानकारी जुटाने के लिए लगाया। साजिश के तहत 8 सितंबर को संतोष ने शनि को कॉल कर देसी शराब ठेके के पास बुलाया। शनि के आने पर सभी आरोपियों ने मिलकर उसे स्कार्पियो में बैठा लिया। निगोहां की तरफ ले जाकर शनि की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी जीतू इतने गुस्से में था कि उसने शनि के शव पर रॉड से 25 से ज्यादा वार किए। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया गया था। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी संतोष यादव कपड़े की दुकान चलाता है, जबकि आरोपी देवेश चालक है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000