ओवरटेक के दौरान ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार टूरिस्ट बस, 4 श्रद्धालुओं की मौत, अयोध्या से वाराणसी जा रहे थे सभी
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ओवरटेक करते समय ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस सवार चार लोगों की मौत हुई है। जबकि, 9 लोग घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है हादसा लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में वाराणसी लखनऊ नेशनल हाइवे पर सोमवार की सुबह करीब चार बजे हुआ है।
छत्तीसगढ़ से अयोध्या और वाराणसी दर्शन करने के लिए कुल 50 लोग टूरिस्ट बस से यूपी आए थे। अयोध्या श्री राम मंदिर से दर्शन करने के बाद सभी लोग श्रीकाशी विश्वनाथ जी का दर्शन करने के लिए वाराणसी जा रहे थे। सामने से जा रहे ट्रेलर को ओवरटेक करते समय हादसा हो गया। हादसा लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में वाराणसी लखनऊ नेशनल हाइवे पर सोमवार की सुबह करीब चार बजे हुआ है। छत्तीसगढ़ से अयोध्या और वाराणसी दर्शन करने के लिए कुल 50 लोग टूरिस्ट बस से यूपी आए थे। अयोध्या श्री राम मंदिर से दर्शन करने के बाद सभी लोग श्रीकाशी विश्वनाथ जी का दर्शन करने के लिए वाराणसी जा रहे थे। सामने से जा रहे ट्रेलर को ओवरटेक करते समय हादसा हो गया।
हादसे की ये रही वजह
जौनपुर में सीहीपुर के पास पहुंचते ही बस चालक ने सामने से वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रेलर को ओवरटेक करके आगे निकलने की कोशिश की। बस और ट्रेलर दोनों की स्पीड ज्यादा थी। इसी बीच बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रेलर में बस जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी की बस में चीख पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे में 4 की मौत 9 घायल
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने चार लोगों को तत्काल मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी नौ घायलों का इलाज जारी है। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ और एएसपी आयुष श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।
एसपी ने घटना पर क्या कहा?
जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ से करीब 50 दर्शनार्थी टूरिस्ट बस से अयोध्या से वाराणसी जा रहे थे। सीहीपुर के पास ट्रेलर को ओवरटेक करते समय ये हादसा हो गया। चार लोगों की मौत हुई है नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है, उन्होंने बताया कि हाइवे से ट्रेलर और बस को हटा दिया गया है आवागमन सुचारू रूप से चालू है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए अन्य आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।