युवती को दिखाए बड़े सपने, दफ्तर-फार्म हाउस पर बुलाया और किया दुष्कर्म; पीड़िता का दावा

पुलिस के अनुसार उत्तर कुमार के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवती ने दुष्कर्म के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2020 में आरोपी से मुलाकात होने के बाद उन्होंने एक साथ फिल्म के गाने में काम किया था।ट्रांसहिंडन पुलिस ने हरियाणवी फिल्म निर्माता-निर्देशक व कलाकार उत्तर कुमार को दुष्कर्म के मामले में उसके अमरोहा स्थित फार्म हाउस से हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 14 सितंबर की देर रात की है। अमरोहा से गाजियाबाद लाते समय तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को डॉक्टरों की निगरानी में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में स्थिति सामान्य आई है। पुलिस जल्द ही उसे कोर्ट में पेश करेगी।पुलिस के अनुसार उत्तर कुमार के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवती ने दुष्कर्म के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2020 में आरोपी से मुलाकात होने के बाद उन्होंने एक साथ फिल्म के गाने में काम किया था।

आरोपी ने उन्हें बड़ी हरियाणवी फिल्मों में मुख्य भूमिका व इंडस्ट्री में तरक्की दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद कभी शालीमार गार्डन क्षेत्र स्थित कार्यालय तो कभी अमरोहा स्थित अपने फार्म हाउस पर बुलाया। उनसे अश्लील हरकतें कीं व शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। नवंबर 2023 में पीड़िता और उसकी बहन को मानहानि का दावा ठोकने की धमकी देते हुए जातिसूचक अपशब्द भी कहे। पीड़िता ने इसके बाद जून 2025 में पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता के अनुसार पुलिस से शिकायत होते ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। तब भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। शुरुआती जांच के बाद एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह की तरफ से अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाने की प्रक्रिया की गई लेकिन डीसीपी निमिष पाटील ने आपत्ति लगाते हुए उसे वापस कर दिया। साथ ही जांच एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव को सौंप दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है।

साक्ष्यों की कमी के चलते पहले हुई एफआर की प्रक्रिया

मुकदमा दर्ज होने के बाद शालीमार गार्डन पुलिस ने साक्ष्यों की कमी बताते हुए एफआर की प्रक्रिया की थी। पीड़िता ने जब कुछ और साक्ष्य सौंपे तब डीसीपी ने आपत्ति लगाई। हालांकि पीड़िता ने कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए जांच स्थानांतरित करने की मांग की। इसके बाद डीसीपी के निर्देश पर एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव को जांच सौंपी गई। करीब चार दिन पहले पीड़िता अधिवक्ता के साथ एसीपी इंदिरापुरम से भी मिली थीं। यहां उन्होंने पुलिस को कुछ कॉल रिकॉर्डिंग व अन्य साक्ष्य भी दिए। जांच के बाद पुलिस ने उन्हें भी मामले में शामिल कर लिया है।दुष्कर्म के आरोपी उत्तर कुमार को 14 सितंबर की देर रात अमरोहा स्थित उसके फार्म हाउस से हिरासत में लिया गया था। तबीयत बिगड़ने पर गाजियाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई गंभीर बीमारी सामने नहीं आई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। -निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांसहिंडन

मुजफ्फरनगर के कुरालसी से धाकड़ छोरा बना था उत्तर कुमार

देहाती फिल्मों से उत्तर भारत में पहचान बनाने वाले उत्तर कुमार की पहली हिट फिल्म धाकड़ छोरा की शूटिंग बुढ़ाना क्षेत्र के कुरालसी गांव में हुई थी। सीडी फिल्म बड़ी हिट हुई तो अभिनेता का खूब सिक्का जमा। धाकड़ा छोरा की शूटिंग में अधिकतर कलाकार मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली के ही रहने वाले थे। जिले के शिक्षक देव शर्मा ने शानदार भूमिका निभाई थी। जबकि बागपत के संतराम बंजारा ने फिल्म के गाने गाए थे। निर्देशक दिवंगत संसार सिंह पंवार भी बागपत के रहने वाले थे।इसके बाद भी उत्तर कुमार ने जिले में अपनी कईं बड़ी फिल्मों और गानों की शूटिंग की थी। महिला कलाकार की शिकायत पर शिकंजे में फंसने पर साथी कलाकार भी हैरान है। उनके साथ लंबे समय तक अभिनय करने वाले विकास बालियान का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। देहाती फिल्मों का बड़ा दर्शक वर्ग है, इससे विश्वसनीयता को ठेस पहुंचती है। प्रकरण में पुलिस को निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए।

यू-टयूब पर आते ही बढ़ गए प्रशंसक

देहाती फिल्मों में हरियाणवी सिनेमा को अकेला उत्तर कुमार टक्कर देता रहा। प्रशंसकों ने उत्तर को हमेशा धाकड़ा छोरा के रूप में ही पहचाना। कई महशूर गाने रिलीज हुए और कई अभिनेत्रियों के साथ कार्य किया, लेकिन पहचान हमेशा धाकड़ा छोरा रही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000