दो घंटे के नवजात को बाहर निकाला, उसे ऑक्सीजन लगाए गेट पर बैठी रही मां

जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा के एमसीएच विंग में सुबह ही डिलीवरी हुई। इसके दो घंटे बाद ही एंबुलेंस के आए बिना ही नवजात और मां को अस्पताल से बाहर कर दिया गया। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा परिसर स्थित एमसीएच विंग में सोमवार को जन्मे दो घंटे के नवजात को गंभीर बताकर डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया। बच्चे और उसकी मां को एंबुलेंस के इंतजार में एमसीएच विंग के गेट पर व्हीलचेयर पर बैठा दिया गया। ऑक्सीजन मास्क लगाए नवजात को मां अपनी गोद में लेकर गेट पर ही बैठी रही। करीब 40 मिनट बाद 102 नंबर की एंबुलेंस आई और उन्हें बीएचयू लेकर गई।

एक ही छत के नीचे गर्भवती महिलाओं व नवजात को जांच और इलाज की सुविधा मिल सके, इसी उद्देश्य के साथ महिला अस्पताल परिसर में 100 बेड वाले एमसीएच विंग का संचालन शुरू किया गया था। सोमवार को सुबह करीब 10:05 बजे 30 वर्षीय ममता अपने नवजात को गोद में लेकर एमसीएच विंग के गेट के बाहर व्हीलचेयर पर बैठी थी। पूछने पर पता चला कि महिला की सोमवार को सुबह ही डिलीवरी हुई थी। बच्चे को सांस लेने में तकलीफ थी। डॉक्टरों ने उसे बीएचयू लेकर जाने को कहा। पहले तो महिला ने बीएचयू में इलाज करवाने में असमर्थता जताई, लेकिन बाद में डॉक्टरों के समझाने पर वह मान गई। बच्चे को सांस लेने में तकलीफ थी इसलिए उसे ऑक्सीजन मास्क लगा दिया और व्हीलचेयर पर महिला को बैठाकर बाहर कर दिया गया। नवजात बच्चों को संक्रमण का खतरा अधिक होता है लेकिन इसकी परवाह किए बिना एंबुलेंस के आने से पहले ही महिला को गेट पर व्हीलचेयर के साथ लाकर छोड़ दिया गया। करीब 10.45 बजे एंबुलेंस पहुंची।

महिला के परिजन सिर पर ऑक्सीजन सिलेंडर लादकर बेटे को एंबुलेंस में लेकर बीएचयू के लिए रवाना हुए। एंबुलेंस आने से पहले ही महिला को नवजात के साथ अस्पताल के बाहर किए जाने की घटना गंभीर है। ऐसा क्यों किया गया, इस पर जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना न हो, ये सुनिश्चित करने को कहा गया है। – प्रितेश सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर, एमसीएच विंग कबीरचौरा 

एमसीएच विंग में आने वाली गर्भवती महिलाओं, नवजात के साथ इस तरह की लापरवाही गंभीर है। जब तक एंबुलेंस न आ जाए तक कोई भी मरीज हो, उसको वार्ड से बाहर नहीं निकाला जा सकता है। मामले में एमसीएच विंग प्रशासन से जवाब तलब किया जाएगा। मामले की जांच करवाकर जो कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

 रोज आती हैं 300 महिलाएं, होती है 10 डिलीवरी

जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा परिसर स्थित एमसीएच विंग में शहरी और ग्रामीण इलाकों से हर दिन करीब 300 से अधिक महिलाएं ओपीडी में आती हैं। यहां रोजाना नॉर्मल और सिजेरियन दोनों मिलाकर 10 डिलीवरी होती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000