‘सल्फास खा लिया है पानी पिला दो बस’, लापता पांच बच्चों के बाप और किशोरी ने किया सुसाइड

यूपी के शामली में लापता पांच बच्चों के पिता और किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों 13 सितंबर से लापता हो गई थी। दोनों बावली अंडरपास के समीप बेसुध मिले हैं। शामली जिले के बाबरी इलाके में एक भट्ठे पर काम करने वाला शादीशुदा पांच बच्चों का पिता देशपाल (45) 13 सितंबर को पंद्रह वर्षीय किशोरी को बहला गया। सोमवार को दोनों जहरीला पदार्थ निगल लेने के बाद बागपत जिले में बावली अंडरपास के समीप बेसुध पड़े मिले।

दोनों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। बाबरी क्षेत्र के एक भट्ठे पर देशपाल कश्यप और अनुसूचित जाति की किशोरी के परिजन मजदूरी करते थे। देशपाल की पत्नी और बच्चे उसके साथ ही रहते थे। ईंट भट्ठे पर देशपाल की किशोरी से बात होती थी। भट्ठा बंद होने पर दोनों परिवार अपने-अपने गांव जाकर रहने लगे। 13 सितंबर को देशपाल किशोरी को साथ ले गया। बाबरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बागपत के बावली अंडरपास के समीप देशपाल और किशोरी सोमवार सुबह बेसुध हालत में पड़े मिले। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया। वहां पहले किशोरी और उसके छह घंटे बाद शख्स ने दम तोड़ दिया। एसपी शामली एनपी सिंह कहना है कि जांच में जिस तरह की बात सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दोनों ने एक साथ खाया सल्फास 

शामली के बाबरी क्षेत्र के देशपाल (45) और किशोरी की जहरीले पदार्थ निगलने के बाद मौत के मामले में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। 13 सितंबर की रात में ही दोनों बड़ौत रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंच गए थे। दोनों ने एक साथ ही सल्फास खाया। पुलिस को एक वीडियो हाथ लगी है जिसमें किशोरी देशपाल को रिश्ते का चाचा बता रही है। वीडियो की भी जांच की जा रही है। वीडियो में किशोरी कह रही है कि घरवाले उसे परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उसने सल्फास खा लिया है। उसके साथ सल्फास खाने वाला उसका रिश्ते का चाचा है। वीडियो में किशोरी बार-बार पानी पिलाने की प्रार्थना करती नजर आ रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को देशपाल की लोकेशन पहले बुलंदशहर, इसके बाद रात में बड़ौत की आई है। माना जा रहा है कि दोनों रात में बड़ौत रेलवे स्टेशन के आसपास थे।
किशोरी के बयानों की भी होगी जांच
रात में वहीं पर रहे और सोमवार सुबह जहरीले पदार्थ निगल लिया। हालांकि पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। किशोरी के बयानों की भी जांच होगी।

मां बोली, कोई मेरी बेटी को लाकर दे दो, उसने कुछ नहीं किया

किशोरी की मां ने बताया कि दो दिन पहले बेटी घर से लापता हुई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो सोमवार को पिता की तरफ से बाबरी थाने में किशोरी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी दो भाइयों की इकलौती बहन थी। बेटी के नहीं मिलने पर वह 13 सितंबर की सुबह अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर मुजफ्फरनगर के बघरा में एक रिश्तेदारी में हुई मौत में गई थी। सोमवार की सुबह सूचना मिली कि बेटी ने जहर खा लिया है।
मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका कहना है कि बेटी ने अभी कुछ भी नहीं देखा था, उसे वापस ला दो। 45 वर्षीय देशपाल के बारे में कुछ भी जानकारी होने से मां और पिता ने इनकार कर दिया।

दोनों शवों का आज होगा अंतिम संस्कार

किशोरी और व्यक्ति के शवों का मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा। परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारों के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं दोनों के परिवार

किशोरी के परिजन और उनके निकट के दूसरे गांव का देशपाल अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। देशपाल शादीशुदा है और उसकी पत्नी, चार लड़के और दो लड़की हैं। भट्ठे पर ही दोनों परिवारों की जान पहचान हुई थी। किशोरी अनुसूचित जाति की है जबकि देशपाल कश्यप जाति से है। जून में ईंट भट्ठे बंद होने पर दोनों परिवार अपने-अपने गांवों में चले गए थे। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तरफ से दी सोमवार को दी तहरीर पर बाबरी थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की मौत होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मेरठ भेजी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000