खाली प्लाट के भरे पानी में काराेबारी का बेटा डूबा, कुत्ते को बिस्कुट खिलाते समय पीछ-पीछे पहुंचा

मासूम की मौत ने परिवार में कोहराम मचा दिया। मां नेहा एवं दादी शोभा रो-रोकर अचेत हो गईं। रात तक उनको होश नहीं आया। पिता अभिषेक एवं दादा नाथूराम भी भौमिक को याद करके बिलख उठते। अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी ड्राई फूट कारोबारी अभिषेक साहू के दो साल के पुत्र भौमिक की घर से चंद कदम दूर खाली प्लाट में भरे पानी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे कुत्ते को बिस्कुट खिलाते समय यह हादसा हो गया। मासूम के शव से मां समेत अन्य परिजन लिपटकर घंटों बिलखते रहे। पड़ोसी भी नम आंखों से उनको ढांढस बांधते रहे।

मासूम की मौत से कॉलोनी में भी शोक की लहर है। कारोबारी अभिषेक साहू अयोध्यापुरी के शिव दुर्गा नगर में पत्नी एवं बच्चों के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा युवराज आठ साल का जबकि छोटा बेटा भौमिक दो साल का था। परिजनों का कहना है कि सोमवार को दादा की पुण्यतिथि थी। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। अभिषेक सुबह करीब साढ़े सात बजे जिम चले गए। छोटा बेटा भौमिक दादी शोभा के साथ पुजारी को बुलाने जा रहा था। रास्ते में भौमिक कुत्ते को बिस्कुट खिलाने लगा। बिस्कुट खाते-खाते कुत्ता खाली प्लॉट में भरे पानी में जा घुसा। वहां करीब तीन फीट पानी भरा था। उसके पीछे मासूम भौमिक भी चला गया। उसके अंदर वह जा गिरा। यह देख उसकी दादी ने शोर मचाया। आसपास के लोग जमा हो गए। बाहर निकालने तक वह अचेत हो गया। हादसे की खबर लगते ही अभिषेक तुरंत लौट आए। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात तक नहीं आया मां और दादी को होश, पिता की आंखों में भरा रहा आंसू 

मासूम की मौत ने परिवार में कोहराम मचा दिया। मां नेहा एवं दादी शोभा रो-रोकर अचेत हो गईं। रात तक उनको होश नहीं आया। पिता अभिषेक एवं दादा नाथूराम भी भौमिक को याद करके बिलख उठते। आंखों में आंसू भरे पिता अभिषेक का कहना था भौमिक मोहल्ले में सभी से घुला-मिला था। सबके घर अपने आप चला जाता था। दादी के साथ भी चला गया। दादा नाथूराम भी उसे याद करते-करते बेहाल हो गए। हादसे की खबर लगने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए।

नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

अभिषेक के घर से महज पचास कदम दूर ही यह खाली प्लाट है। अभिषेक का कहना है कि प्लाट मालिक की लापरवाही से यहां करीब तीन फीट तक पानी भरा है। पानी भरे होने से मच्छर पैदा हो रहे थे। इसकी शिकायत भी नगर निगम से की गई थी। खाली प्लाट में गंदगी होने पर जुर्माना वसूलने का नियम है, इसके बावजूद निगम प्रशासन ने प्लाट मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने से प्लाट मालिक ने अभी तक यहां बाउंड्रीवाल भी नहीं बनवाई। थाना सीपरी बाजार निरीक्षक विनोद मिश्रा के मुताबिक अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000