सीवर की सफाई, जहरीली गैस और घूटने लगा दम; 4 सफाईकर्मियों में से एक की मौत, 3 की हालत खराब

मंगलवार देर रात ये घटना अशोक विहार इलाके में हुई, जब एक अपार्टमेंट के पास सीवर की सफाई की जा रही थी। इस दौरान चार सफाई कर्मचारियों को जहरीली गैस ने अपनी चपेट में ले लिया।दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में 4 सफाई कर्मचारी आ गए। जिनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं, 3 सफाईकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात ये घटना अशोक विहार इलाके में हुई, जब एक अपार्टमेंट के पास सीवर की सफाई की जा रही थी।

इस दौरान अचानक जहरीली गैस ने काम करने वाले चार सफाई कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से अरविंद (40 साल) की मौत हो गई है जबकि 3 कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आकर बीमार हो गए।पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को रात 11.36 बजे हरिहर अपार्टमेंट, अशोक विहार फेज-II के पास सीवर सफाई के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जिसमें कहा गया कि चार व्यक्ति सीवर के अंदर गिर गए। मौके पर पहुंचकर चारों को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। अरविंद (40 वर्ष, निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश) को मृत घोषित कर दिया गया। तीन अन्य- सोनू, नारायण (दोनों निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश) और नरेश (निवासी बिहार) – को बेहोशी की हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इलाके में पिछले कई दिनों से सीवर सफाई का काम चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000