उत्तरप्रदेश बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, दूसरे हादसे में महिला की मौत By Khulasa India News Desk Last updated Sep 17, 2025 441 मसवासी। देर शाम गांव अलीगंज निवासी नवाजिश हुसैन अपने गांव से रहमतगंज होकर सुल्तानपुर पट्टी को जा रहा था। गांव करीमपुर के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार भूबरा निवासी नरेश कुमार व उसके साले के साथ दावत खाकर वापस लौट रहा था कि अचानक दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें नवाजिश की टांग फैक्चर हो गया। नरेश कुमार को भी गंभीर चोट लगी। अस्पताल में भर्ती कराया।तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मसवासी काशीपुर मार्गपर वाहनों की रफ्तार भी कुछ देर के लिए थमी रही।अभी इस मामले में किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है बाइक से गिरकर महिला की मौत ढकिया निवासी 50 वर्षीय पत्नी जुनैदा बाइक पर बैठकर सैफनी में मेला देखने जा रही थी जैसे ही वह मंगोली गांव पहुंची तो बाइक अनियंत्रित होने कारण वह नीचे गिर गई। जिससे वह घायल हो गई।हादसे के बाद आसपास के लोग आ गए। उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। परियों का रो रो का बुरा हाल है। समाचार 441 Share