डिब्बी में बंद दो आत्माएं,निकला एक तेज और भस्म हो गई थी डायन,तब से यहां लगने लगा भूतों का मेला

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में क‌ई रहस्यमयी जगह हैं,इन जगहों की कहानियां उनसे भी अधिक रहस्यों से भरी हैं।ऐसी एक जगह है,जिसका नाम नवका बाबा का मंदिर है। मनियर कस्बे में यह मंदिर कितना पुराना है,यह कोई नहीं जानता।इस मेले में देशभर से लोग प्रेत बाधा,चर्म रोग और मानसिक समस्याओं के निदान के लिए आते हैं।भूत-प्रेतों से मुक्ति दिलाने वाले इस मंदिर परिसर में नवरात्र में मेला लगता है, हजारों की संख्या में लोग यहां भरे रहते हैं,लेकिन उस समय यहां का नजारा बेहद डरावना होता है।इस मेले को भूतों का मेला भी कहा जाता है।इस मंदिर की कहानी काफी दिलचस्प है।आइए जानते हैं आखिर यहां सालों पहले क्या हुआ था।

जानें नवका बाबा मंदिर के पुजारी क्या कहते हैं

नवका बाबा मंदिर के पुजारी श्रीराम उपाध्याय बताते हैं कि प्राचीन काल में मगध प्रांत,जिसे आज बिहार कहते हैं,वहां से दो भाई यहां आए थे,उस समय यहां पर एक घना जंगल हुआ करता था।इन दोनों भाइयों ने बड़ी मेहनत से यहां साफ सफाई की और इस मंदिर की स्थापना की थी,उस समय यहां जंगल में एक डायन रहती थी,उसने दोनों भाइयों को मारकर उनकी आत्मा एक छोटी सी डिब्बी में पैक कर दी थी।

दोनों भाइयों के तेज से भस्म हो गई थी डायन

मंदिर के पुजारी श्रीराम उपाध्याय बताते हैं कि इस डिबिया में बंद होने के बाद भी इन दोनों भाइयों का तेज कायम रहा,उस तेज में जलकर इस पूरे इलाके का जंगल खुद ब खुद साफ हो गया, उसी आग में वह डायन भी जलकर भस्म हो गई थी,इसके बाद वह दोनों भाई स्थानीय लोगों को स्वप्न में आने लगे और लोगों को प्रेरित कर यहां अपना स्थान बनवा लिया था,उसके बाद से ही यह स्थान किसी भी तरह की प्रेत बाधा समेत अन्य पारलौकिक शक्तियों से मुक्ति का केंद्र बन गया। उन्होंने बताया कि पहले तो यहां आसपास के ही लोग आते थे,लेकिन धीरे-धीरे इस मंदिर की प्रसिद्धि बढ़ती चली गई।अब इस मंदिर में यूपी-बिहार ही नहीं, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलावा दक्षिण भारत के भी कई राज्यों से लोग आते हैं।

चर्म रोग और भूत प्रेत से निजात का दावा

मंदिर के पुजारी श्रीराम उपाध्याय कहते हैं कि इस मंदिर में न केवल प्रेत बाधा से लोगों को छुटकारा मिलता है,बल्कि लोग यहां कुष्ठ एवं सफेद दाग समेत अन्य असाध्य चर्म रोगों से भी मुक्ति के लिए आते हैं।बीते कुछ समय से लोग यहां मानसिक बीमारियों के समाधान के लिए भी आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर के प्रसाद और उपचार से लोगों को लाभ मिलता है,इसलिए लोग एक बार यहां मनौती मांगने आते हैं और दोबारा मनौती पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाने आते हैं। इस मंदिर में खासतौर पर नवरात्रि के दिनों में भारी मेला लगता है,इसे भूतों का मेला कहा जाता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000