‘हेल्लो पुलिस मुझे मार रहे हैं’; घर से बुला बाप-बेटों ने योगेश को पीट पीटकर मार डाला, कब्रिस्तान में मिला शव

बुधवार की रात 11.23 बजे योगेश के मोबाइल नंबर से यूपी 112 पर कॉल की गई है। कॉल करने वाले ने अपना नाम योगेश बताते हुए कहा कि उसके गांव के कपिल, गौरव और इनके पिता शोभाराम पीट रहे हैं। ईंट पत्थर से हमला कर रहे हैं। यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गुरेठा गांव निवासी पेंटर योगेश कुमार (21) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे उसका शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूर मौढ़ा तैय्या स्थित कब्रिस्तान के पास मिला।

पेंटर के भाई ने गांव के शोभाराम और उसके बेटे गौरव, कपिल पर घर से बुलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम संबंध समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पेंटर योगेश के भाई उमेश ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे उसका छोटा भाई योगेश घर में मौजूद था। इसी दौरान गुरेठा निवासी शोभाराम, उसके बेटे कपिल व गौरव आ गए और योगेश को अपने साथ बुलाकर ले गए। इसके बाद से योगेश गायब था।

देर रात तक वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसके मोबाइल पर कॉल तो जा रही थी लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे उसका शव मौढ़ा तैय्या में कब्रिस्तान के पास मिला। शव के पास ही उसका मोबाइल पड़ा था। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ हाईवे राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली गई। टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उमेश का आरोप है कि कपिल, गौरव और शोभाराम ने उसके भाई की हत्या की है। एसपी सिटी ने बताया कि नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब तक पूछताछ में उन्होंने इस घटना में शामिल होने से इनकार किया है।

पुलिस को कॉल कर कहा- गौरव, कपिल और शोभाराम मुझे पीट रहे हैं

बुधवार की रात 11.23 बजे योगेश के मोबाइल नंबर से यूपी 112 पर कॉल की गई है। कॉल करने वाले ने अपना नाम योगेश बताते हुए कहा कि उसके गांव के कपिल, गौरव और इनके पिता शोभाराम पीट रहे हैं। ईंट पत्थर से हमला कर रहे हैं। 112 पर कॉल पहुंचते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी बताए लोकेशन पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने उस नंबर पर कॉल की लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। आसपड़ोस में भी सर्च किया गया लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिसकर्मी फेक कॉल या शराबियों का झगड़ा समझते हुए वापस चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह शव के पास फोन मिला तो उसकी कॉल डिटेल चेक की गई जिससे पता चला कि अंतिम कॉल 112 पर की गई थी। इसके बाद यूपी 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तो पता चला कि रात एक कॉल आई थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह कॉल योगेश ने की थी या फिर किसी ने गुमराह करने के लिए गौरव, कपिल और शोभाराम का नाम लेकर कॉल की थी।

सिर पर किया वार, गला भी घोंटने का प्रयास

पाकबड़ा थाने की पुलिस बृहस्पतिवार को योगेश के शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि योगेश के सिर पर किसी डंडे या लोहे की रॉड से हमला किया गया था जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी और खून बह गया। इसके अलावा हत्यारोपियों ने योगेश का गला भी दबाने का प्रयास किया था हालांकि मौत सिर में गहरी चोट लगने और खून बहने से हुई है।

बसपा नेताओं ने परिवार से की मुलाकात

बसपा जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह सागर अन्य पदाधिकारियों के साथ गुरेठा गांव पहुंचे और उन्होंने योगेश के परिवार से मुलाकात की। घटना पर रोष जताते हुए पुलिस अफसरों से इस मामले में निष्पक्ष जांच कर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग रखी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000