नाबालिक छात्रा से दोस्ती के बाद किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग

शिवपुरी। कोलारस थानांतर्गत एक नाबालिग छात्रा से दोस्ती के बाद दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने 14 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, दुष्कर्म व विभिन्न धाराओं में प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

किसिंग वीडियो से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया

पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय छात्रा 26 जुलाई 2024 को जब कोचिंग जा रही थी, तभी उसे जनरल स्टोर के पास रास्ते में 20 वर्षीय आरोपी मिला। छात्रा के अनुसार युवक ने उसे कुछ बात करने के बहाने संस्कार कैफे पर बुलाया था। दोपहर 3:30 बजे वह उससे बात करने के लिए कैफे पर पहुंची तो युवक ने उसे प्रपोज किया और उसे किस करते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद से ही वह छात्रा का पीछा करता रहा और वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा। वह उसे दोबारा से संस्कार कैफे पर ऊपर बने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे देर शाम गिरफ्तार भी कर लिया।

छात्रा से 20 हजार रुपये भी ऐंठे

पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक ने छात्रा के फोटो-वीडियो बनाकर लगातार उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग भी की।धीरे-धीरे करके उससे 20 हजार रुपये भी यह कहते हुए ऐंठ लिए कि अगर वह उसे पैसे नहीं देगी तो वह उसके सारे फोटो-वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। इसी से छात्रा डिप्रेशन में आ गई और उसकी तबीयत खराब होती चली गई। बुधवार रात छात्रा को कोलारस हास्पिटल में भर्ती कराया गया औ वहां से जिला अस्पताल रैफर किया गया।

संस्कार कैफे की भी होगी जांच

इस मामले में कोलारस टीआई रवि चौहान ने कहा, ” एफआईआर में पीड़िता ने दुष्कर्म का घटना स्थल संस्कार कैफे बताया है।ऐसे में मामले की विवेचना के दौरान संस्कार कैफे स्थित घटना स्थल का भी निरीक्षण किया जाएगा। वहां कमरा किस आधार पर और कैसे उपलब्ध करवाया गया। इन तथ्यों का भी परीक्षण किया जाएगा। अगर संस्कार कैफे के संचालक के खिलाफ भी सबूत मिलते हैं, तो उसे मामले में आरोपित बनाया जाएगा।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000