प्रतापगढ़ के नवागत एसपी दीपक भूकर ने की प्रेस वार्ता कर गिनाई प्राथमिकताएं

👉 जनशिकायत को नवागत पुलिस अधीक्षक ने बताई अपनी प्राथमिकता।
👉अपराध नियंत्रण में बीट प्रभारियों की होती हैं, महत्वपूर्ण भूमिका।
👉पुलिस पुलिस अधीक्षक ने बीट प्रभारियों को बताया पुलिस की रीड़ की हड्डी।
👉अपराध करने पर गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत की जाएगी कार्रवाई।
👉पुलिस पर हमला करने वाले आपराधियों का पुलिस करेगी एनकाउंटर।
👉 नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपराधियों को सुधरने की सलाह भी दी है।
👉जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस लगाएगी अंकुश।
👉पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर जिले में ड्रोन की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

बीट प्रभारियों के माध्यम से जिले में अपराध नियंत्रण करेंगे नवागत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। नवागत एसपी दीपक भूकर का बयान बोले अपराधियों पर होगी कठोर कार्रवाई, बीट पुलिसिंग व महिला अपराध पर रहेगा फोकस। एसपी दीपक भूकर के चार्ज लेने के बाद अपराधियों की उड़ी नींद। एनकाउंटर करने में माहिर एसपी दीपक भूकर। जिले में उड़ रहे ड्रोन की अफवाह को एसपी दीपक भूकर ने बताया अफवाह।

अपराधियों को एसपी दीपक भूकर का संदेश अपराधी छोड़ दें, जिला नहीं तो होगी कठोर कार्रवाई। आम जनता को न्याय देने के लिये प्रदेश सरकार से प्रशांसा पत्र भी चुके हैं। अपनी सख्त कार्य शैली के लिए पूरे प्रदेश में 2016 बैच के आईपीएस दीपक भूकर जाने जाते हैं। बेहद तेजतर्रार IPS माने जाते हैं, दीपक भूकर। कई सालों से हरियाणा और राजस्थान की मिट्टी में जन्में लाल कर रहे हैं, बेल्हा की देखभाल।

नवागत एसपी ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि हमारा जनपद में पूर्व के कानून व्यवस्था से अच्छी कानून व्यवस्था देने का लक्ष्य है। साथ ही महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति को नए तरीके से मजबूती के साथ काम किया जाएगा, जिससे महिलाएं और बेटियां सुरक्षित रहें और उनके मन में सुरक्षा का पूर्ण भरोसा रहे। एसपी ने कहा कि चौकी थाना क्षेत्र के हल्का के बीट कांस्टेबल से क्षेत्र के बारे में कानून व्यवस्था की समीक्षा एवं जानकारी ली जाएगी।

यही नहीं कानून व्यवस्था पर काम करने वाले बीट के सिपाही के रजिस्टर को चेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अफवाह फैलाने वाले एवं क्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति से चोर के नाम पर मारपीट करना जुर्म है, ऐसा बर्ताव करने वाले पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्कता से काम करेगा।

24 घंटा कहीं पर चोरी होने की सूचना या ड्रोन उड़ने की सूचना आती है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस तत्काल पहुंचकर जांच करके कार्यवाही करेगी। उन्होंने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए के लिए मीडिया का सहयोग बहुत जरूरी है। पुलिस और मीडिया परिवार एक सिक्के के दो पहलू हैं। एसपी ने अपना परिचय देते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करना कताई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी थाना अध्यक्ष एवं प्रभारी निरीक्षक जनता की समस्या निष्पक्षता से सुने और निस्तारण करें। थाने पर निष्पक्षता से फरियादियों की न सुनवाई करने वाले थानेदार पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिले के नवागत पुलिस कप्तान ने कल से जिले की कमान संभाली है और कल से ही नगर कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया था। एसपी का जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में पहुंचकर क्षेत्र के कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने का सिलसिला लगातार जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000