फैक्ट्री से हुआ गैस का रिसाव, घुटने लगा लोगों का दम तो शहर में फैली दहशत
अमरोहा। शहर में स्थित एक फैक्ट्री से सोमवार की रात करीब नौ बजे गैस रिसाव हो गया। जिससे अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित कमरे में शिफ्ट किया गया। फैक्ट्री के आसपास के मोहल्लों में लोगों का दम घुटने लगा तथा सांस लेने तक में परेशानी होने लगी। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव होने की जानकारी की। शहर के मंडी धनौरा मार्ग पर संचालित बेस्ट क्रॉप फैक्ट्री में सोमवार की शाम कर्मचारियों की शिफ्ट बदली थी। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी फैक्ट्री में काम करने के लिए चले गये थे। इस दौरान रात करीब नौ बजे अचानक से फैक्ट्री से गैस रिसाव होने लगी।
जिससे कुछ ही देर में आसमान मु धुंध छाने लगी। जिससे फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों व आसपास के मोहल्लों के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फैक्ट्री के अधिकारियों ने सबसे पहले फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित कमरे में शिफ्ट किया। जिसके बाद गैस रिसाव रोकने की कोशिश शुरू कर दी। रात करीब दस बजे तक गैस आसमान में धुंध छा गई। हाईवे पर धुंध की वजह से यातायात प्रभावित हो गया। गैस रिसाव होने से आसपास के मोहल्ले तिगरिया खादर, बसंत विहार, लक्ष्मी नगर, नाईपुरा, बुध बाजार, समेत कई मोहल्लों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जहरीली गैस से कई लोगों ने तो मुंह पर मास्क तक लगा लिए। शहर में देर रात तक हड़कंप मचा रहा। मौके पर पहुंची एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि फैक्ट्री से कोई केमिकल रिसाव हुआ है। उसे दिखवाया जा रहा है। एक टीम को फैक्ट्री में भेजा गया है। प्रदूषण विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। मामले जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।