सत्ता का भय दिखाकर पंचायत प्रतिनिधियों को दबाव में लेकर भाजपा उम्मीदवार हरि प्रताप सिंह के पक्ष मतदान करने के लिए परियोजना निदेशक आर सी शर्मा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कर रहे हैं,बैठक

सत्ताधारी दल भाजपा उम्मीदवार हरि प्रताप सिंह के पक्ष में जिला प्रशासन सहित डेवलपमेंट अफसरों ने चुनाव में मतदान करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों पर दबाव डालने का निर्दलीय उम्मीदवार डॉ के एन ओझा ने लगाया आरोप…

अब अधिकारियों के आसरे हैं, एमएलसी पद के भाजपा उम्मीदवार हरि प्रताप सिंह...
पूर्व नपाध्यक्ष हरि प्रताप सिंह को नगरपालिका के सभी सभासद भी नहीं देंगे एमएलसी चुनाव में मतदान…

 

प्रतापगढ़। एमएलसी पद के प्रत्याशी डॉ के एन ओझा ने ब्लाक अफसरों पर गंभीर आरोप लगाकर समूचे निर्वाचन ब्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा किया है। मतदान में अभी दो दिन बाकी है। एमएलसी चुनाव में कुल छः उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जनपद प्रतापगढ़ में एमएलसी का चुनाव दिलचस्प है, परन्तु मतदान जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सत्ताधारी दल भाजपा के उम्मीदवार हरि प्रताप सिंह सत्तापक्ष का बेजा लाभ उठाते हुए जिला प्रशासन एवं विकास भवन से लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात अधिकारियों को सत्ता का भय दिखाकर पंचायत प्रतिनिधियों को दबाव में देकर भाजपा उम्मीदवार हरि प्रताप सिंह के पक्ष मतदान करने के लिए कहा जा रहा है। एमएलसी चुनाव में धनबल और बाहुबल के साथ-साथ सत्ता का दबाव जिस चुनाव में हो, फिर भी उस चुनाव को चुनाव आयोग और जिला प्रशासन निष्पक्ष लोकतंत्र की जीत बता रहा है और जमकर वाहवाही लूट रहा है। 

 

निर्दलीय उम्मीदवार डॉ के एन ओझा ने निर्वाचन आयोग को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन की निष्क्रियता की वजह से सत्ताधारी दल भाजपा के उम्मीदवार हरि प्रताप सिंह को चुनाव में जीत दिलाने के लिए सदर ब्लाक के समीप विकास भवन के आगे बने सरकारी आवास पर परियोजना निदेशक (पीडी) आरसी शर्मा ने उनके पक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रलोभन देकर समर्थन मांगा है।निर्दलीय उम्मीदवार डॉ के एन ओझा की बातों पर विश्वास किया जाए तो पीडी आर सी शर्मा के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में भाजपा उम्मीदवार हरि प्रताप सिंह भी पहुँचे थे। निर्दलीय उम्मीदवार डॉ के एन ओझा ने आरोप लगाया है कि बीडीओ तथा एडीओ पंचायत के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों पर भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए बराबर दबाव बनाया जा रहा है। डॉ के एन ओझा ने कहा कि विकास भवन में बैठने वाले मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं परियोजना निदेशक सहित ब्लॉक अफसरों ने अपनी कार्य शैली में सुधार न लाये तो समर्थकों संग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000