‘बहकावे में आ गए थे अब जीवन में कभी ऐसा नहीं करेंगे’, बरेली में बवाल का कारण पूछने पर ये बोले उपद्रवी

बरेली बवाल के आरोपी माफी मांगते हुए सामने आए। ज्यादातर आरोपी नौजवान हैं। बवाल का कारण पूछने पर बोले कि वे बहकावे में आ गए थे। अब जीवन में कभी ऐसा नहीं करेंगे। बरेली शहर में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने रविवार को 22 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें से 16 लोगों पर बवाल करने और छह पर मौलाना तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी के बाद लोगों को भड़काने का आरोप है। मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संदिग्ध 26 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को भीड़ की ओर से किए गए पथराव और फायरिंग में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, किला, कैंट व प्रेमनगर थाने में एक-एक एफआईआर दर्ज कर 125 लोगों को नामजद किया गया है। तीन हजार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। एसी सिटी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो वे माफी मांगते हुए सामने आए। ज्यादातर आरोपी नौजवान हैं। बवाल का कारण पूछने पर बोले कि वे बहकावे में आ गए थे। अब जीवन में कभी ऐसा नहीं करेंगे। आरोपियों में चक महमूद निवासी मोईन उर्फ चोटीकटवा के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर चुका है।

76 लोग पुलिस के रडार पर, इनमें चार पार्षद 

प्रशासन की मनाही के बावजूद भीड़ को खलील स्कूल तिराहे की ओर भेजने में सात थाना क्षेत्र के पांच पार्षद सहित 77 लोगों की भूमिका सामने आई है। एक पार्षद को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब चार पार्षदों सहित 76 लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एससी सिटी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया तो वे माफी मांगते हुए सामने आए। ज्यादातर आरोपी नौजवान हैं। बवाल का कारण पूछने पर बोले कि वे बहकावे में आ गए थे। अब जीवन में कभी ऐसा नहीं करेंगे। आरोपियों में चक महमूद निवासी मोईन उर्फ चोटीकटवा के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर चुका है।

शहर में हालात सामान्य

बवाल के तीसरे दिन रविवार को शहर के हालात काफी हद तक सामान्य रहे। कुछ इलाकों से भीड़ जुटने की अफवाहें आती रहीं, लेकिन कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं रही। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई। सोमवार को हालात पूरी तरह सामान्य हैं। बाजार में आम दिनों की तरह चहल-पहल है।

पुलिस अफसरों ने किया रूट मार्च 

एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक ने पुलिस, पीएसी और आरएएफ के साथ शाम को कुतुबखाना, सैलानी, ईंट पजाया, श्यामगंज, खलील स्कूल तिराहा, आलमगिरीगंज, बिहारीपुर सहित अन्य इलाकों में रूट मार्च किया। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों और दुकानदारों से बात कर किसी भी किस्म की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।

बढ़ी सख्ती, 25 नवंबर तक जिले में धारा 163 लागू

बरेली में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने 25 नवंबर तक के लिए जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। इससे अब किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या इससे अधिक संख्या में लोग एकत्र नहीं होंगे। इस प्रतिबंध से सरकारी कार्यालयों को दूर रखा है।

चार सुपर जोन बंटा जिला 

एडीएम सिटी ने कहा कि व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध संबंधित थाना प्रभारी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। जिले की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर एक एडीएम, सात एसडीएम मंडल के अलग-अलग जिले से बुलाए गए हैं। जिले को चार सुपर जोन, आठ जोन और 31 सेक्टरों में बांटकर एडीएम स्तर के चार, एसडीएम स्तर के 16 और 62 अन्य अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 102 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

25 नाबालिगों की हुई पहचान

पुलिस पर पथराव में शामिल 25 नाबालिगों की भी पहचान कर ली गई है। सभी बिहारीपुर, कांकरटोला, सैलानी, कुमार टॉकीज, खलील स्कूल तिराहा इलाके के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस पर पथराव  कराने वाले नाबालिगों के अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। आरोप है कि नफीस और लियाकत ने भी व्हाट्सएप कॉल के जरिये बवाल के लिए भीड़ जुटाने में भूमिका निभाई थी।

मौलाना तौकीर रजा भी फाइक एन्क्लेव स्थित फरहत के घर से व्हाटसएप कॉल के जरिये आरोपियों के संपर्क में था। वहाट्सएप ग्रुप के जरिये भी इन आरोपियों ने लोगों को मेसेज कर नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड की ओर कूच करने के लिए कहा था। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उनकी कुंडली खंगाल रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000