पुलिस गिरफ्त में आरोपी उत्तरप्रदेशसम्भल मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार By Pratibha Rajdar Last updated Oct 3, 2025 289 संभल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो छेड़छाड़ कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के आरोपी को बनियाढेर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बनियाढेर थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के नेहटा गांव के युवक समीर (22) पुत्र हारुन ने अपने इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो छेड़छाड़ कर अपलोड की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। samachar 289 Share