निजी कंपनी के कर्मी की कार से कुचलकर मासूम की मौत, हंगामा

इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के शक्तिखंड चार निवासी कांग्रेस यादव के बेटे युवराज (6) को कार ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा दो अक्तूबर की दोपहर को हुआ। कांग्रेस यादव का कहना है कि घटना के वक्त युवराज सड़क के किनारे खड़ा होकर भंडारे का प्रसाद खा रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त बच्चा घर के पास स्थित चर्च के बाहर खेल रहा था। मौके पर कार चालक को लोगों ने घेर लिया। परिवार वालों ने पुलिस पर चालक को मौके से भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस आरोपी कार चालक साहिबाबाद निवासी नितिन दीक्षित को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है । शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। कांग्रेस यादव मूलरूप से बिहार के बेगूसराय स्थित अख्तियारपुर टोला बलिया के रहने वाले हैं।

शक्तिखंड चार में वह परिवार के साथ झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका बेटा युवराज क्षेत्र में ही आयोजित भंडारे में प्रसाद खाने गया था। सड़क किनारे खड़ा होकर प्रसाद खा रहा था तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवराज कार के नीचे आ गया और पहिये से कुचल गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोककर चालक को घेर लिया। आरोप था कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गाड़ी चालक को मौके से भगा दिया। इसके बाद परिवार वाले इंदिरापुरम थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के वक्त बच्चा चर्च के बाहर खेल रहा था। कार चालक को भगाने का आरोप निराधार है। आरोपी कार चालक नितिन दीक्षित जो एक आईटी कंपनी में कार्यरत है, उसे हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिवार व क्षेत्र के लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000