Ghaziabad Accident उत्तरप्रदेशगाजियाबाद नींद की झपकी और मौत; मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा, तीन लोगों की गई जान By Khulasa India News Desk Last updated Oct 4, 2025 185 एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि कार चालक की पहचान नेहरू नगर निवासी मंजुल के रूप में हुई है। वह भी घायल हुआ है। जानकारी मिली है कि वह बुलंदशहर से लौट रहा था। नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। गाजियाबाद में राकेश मार्ग पर शनिवार तड़के जबरदस्त हादसा हुआ। बेकाबू कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले कई लोगों को रौंद दिया। इसमें सावित्री देवी 60 वर्ष और 56 वर्षीय मीनू प्रजापति निवासी न्यू कोट गांव की मौत हो गई। जबकि विपिन शर्मा निवासी श्याम विहार कॉलोनी और न्यू कोट गांव निवासी कमलेश शर्मा घायल हो गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कमलेश शर्मा की मौत हो गई। एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि कार चालक की पहचान नेहरू नगर निवासी मंजुल के रूप में हुई है। वह भी घायल हुआ है। जानकारी मिली है कि वह बुलंदशहर से लौट रहा था। नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी, इसके बाद उसने लोगों को रौंदा। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा 185 Share