दरोगा ने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर किया महिला के साथ दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बरेली की कुंडरा कोठी चौकी प्रभारी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। गाजियाबाद की महिला ने वहां के लोनी थाने में चौकी प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने बरेली की कुंडरा कोठी चौकी के प्रभारी जय सिंह निगम के खिलाफ लोनी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली एसएसपी ने बताया कि वहां के अधिकारियों की आख्या व एफआईआर विधिक रूप से मिलने के बाद चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया जाएगा।वर्ष 2019 में एक महिला ने साहिबाबाद थाने में झगड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

वहां तैनात दरोगा जय सिंह निगम ने मामले की विवेचना की थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने महिला से अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। साल 2023 में दरोगा जय सिंह का स्थानांतरण हो गया और वह लोनी थाना क्षेत्र की वंथला चौकी का प्रभारी बन गया। यहां भी दरोगा ने उनसे दबाव में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। शादीशुदा होने की बात छिपाकर दरोगा ने उनसे साल 2024 में आर्य समाज मंदिर में शादी भी की। आरोप है कि अब दरोगा उन्हें साथ नहीं रख रहा है। पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाने का विरोध करने पर दरोगा ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

इस पर महिला ने 2024 में कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की थी। तब दरोगा ने उनके भाई को झूठे केस में फंसा दिया और उन्हें भी केस में फंसाने की धमकी दी। तब उन्होंने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर लोनी थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दरोगा जय सिंह निगम की तैनाती जिले में काफी समय से है। फिलहाल वह नवाबगंज थाने की कुंडरा कोठी चौकी पर प्रभारी के रूप में तैनात है। मीडिया के जरिये उस पर लोनी में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली है। वहां के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000