पति की हत्या; सोते समय रॉड से सिर फोड़ा, फिर चाकू से रेत दिया गला, चेहरा और शरीर; पकड़े जाने पर बताई वजह

वाराणसी में पत्नी ने अपने पति की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह उसे प्रताड़ित करता था। एक दिन बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने सच बताया। बहन की तहरीर पर पुलिस ने रपट दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया। सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाहबाग में गुरुवार की रात उर्दू के शिक्षक दानिश रजा (40) की धारदार हथियार से गला रेतकर और रॉड से सिर पर वार कर उनकी ही पत्नी रूबीना ने हत्या कर दी।

आरोपी पत्नी को सिगरा पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति की प्रताड़ना से परेशान हो गई थी। दानिश की बहन अंदलीब जहरा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार की सुबह सिगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने कमरे के अंदर साक्ष्य संकलन की। बादशाहबाग स्थित फरोग-ए-उर्दू मदरसा में शिक्षक दानिश रजा पास में ही मकान में सपरिवार रहते थे। भूतल पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे और ऊपरी मंजिल पर माता-पिता, दो बहनें रहती थीं। सुबह 9 बजे के आसपास मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दानिश के साथ अनहोनी की सूचना दी।

पुलिस ने की कार्रवाई

मौके पर पहुंची पुलिस जब कमरे में गई तो फोल्डिंग चारपाई पर दानिश का शव पड़ा हुआ था। सिर, गले, चेहरे और सीने पर गहरे जख्म के निशान और चारों तरफ खून फैला हुआ था। दीवारों पर भी खून के छींटे थे। सिगरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू की। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वारदात को एक दिन पहले अंजाम दिया गया। क्योंकि फर्श और शरीर पर जमे खून सूख चुके थे। घटना के संबंध में किसी ने पुलिस के समक्ष मुंह नहीं खोला। करीबियों पर ही वारदात को अंजाम दिए जाने का शक हुआ। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो वह टूट गई।

पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति दानिश काफी प्रताड़ित करता था। आए दिन पीटता था। बृहस्पतिवार की शाम को भी दानिश ने पीटा था। तब तय किया कि रात में पति को मौत के घाट उतार दूंगी। रात में सोते समय में पहले रॉड से सिर पर तेजी से वार किया और फिर चाकू से गले और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया। सिगरा पुलिस के अनुसार चार बहन और दो भाई में दानिश छोटे थे। बड़े भाई छत्तीसगढ़ में चिकित्सक हैं और सपरिवार वहीं रहते हैं। दानिश रजा की एक बेटी 8 साल की और एक बेटा 5 साल का है। दानिश की बहन अंदलीब जहरा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000