दो साल के मासूम चेहरे को कुत्ते ने नोंच डाला: घर के बाहर खेलते वक्त कर दिया हमला

रामपाल राज ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनका दो वर्षीय बेटा सुरंदरम घर के बाहर खेल रहा था, जबकि पत्नी शालू घर में खाना बना रही थीं। तभी वहां से निकल रहे आवारा कुत्तों की झुंड में से एक कुत्ते ने उनके बेटे सुरंदरम पर हमला कर दिया। सहजनवां थाना क्षेत्र के डुमरी चौराहे पर शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम सुरंदरम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। मासूम की मां शालू की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर जुटे आस-पास के लोगों ने कुत्ते को दौड़ाया तो वह मासूम को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राइवेट कर्मी रामपाल राज का घघसरा चौकी अंतर्गत डुमरी चौराहे पर मकान है। रामपाल राज ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनका दो वर्षीय बेटा सुरंदरम घर के बाहर खेल रहा था, जबकि पत्नी शालू घर में खाना बना रही थीं।तभी वहां से निकल रहे आवारा कुत्तों की झुंड में से एक कुत्ते ने उनके बेटे सुरंदरम पर हमला कर दिया। बेटे की चीख पुकार सुनकर उनकी पत्नी शालू शोर मचाकर कुत्ते से मासूम को बचाने लगी, शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए और कुत्ते को भगाकर मासूम को उसके चंगुल से बचाया, लेकिन तब कुत्ता मासूम के होंठ व चेहरे पर जख्म दे चुका था। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मासूम का इलाज शुरू किया। बच्चे को तुरंत एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया और अन्य आवश्यक उपचार दिए गए। इसके बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000