शैतान का खात्मा:बरेली में बड़ा एनकाउंटर ,8 साल से पुलिस कस्टडी से फरार ,1 लाख का इनामियां मारा गया

बरेली में पुलिस और एसओजी की टीम ने बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है। भोजापुरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश इफ्तिखार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान ढेर हो गया। मुठभेड़ नैनीताल हाईवे स्थित बिलवा कृषि फार्म के पास हुई। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल को गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश का साथी फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक शैतान उर्फ इफ्तिखार ने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में साल 2024 में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उस पर 19 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस लंबे समय से इफ्तेखार की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार तड़के पुलिस और एसओजी की टीम ने बिलवा कृषि फार्म के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश इफ्तेखार को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। एसओजी का सिपाही राहुल घायल हुआ है।

बिथरी चैनपुर में की थी डकैती 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में साल 2024 में डकैती की घटना हुई थी। जिसमें बदमाश इफ्तिखार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके बारे में पुलिस टीम को सूचना मिली थी। थाना पुलिस और एसओजी की टीमें बदमाश का पीछा कर रही थीं। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगी है। उसे सीएचसी भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का साथी फरार हो गया। मौके से बिना नंबर की एक बाइक, पिस्टल, 17 कारतूस और नकदी बरामद हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश इफ्तिखार पर सात जिलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में भी 50 हजार का इनाम रह चुका है। पुलिस कस्टडी से आठ साल तक फरार रहा है। हत्या और डकैती के चार मुकदमे दर्ज हैं। इसके बारे में और जानकारी की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000