हाथ जोड़े मिन्नत की पर नहीं पसीजे दरिंदे, एक-एक कर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार; दो गिरफ्तार व तीन फरार

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वारदात से पहले पीड़िता ने हाथ जोड़े मिन्नत की पर दरिंदे नहीं पसीजे। एक-एक कर नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। राजधानी लखनऊ में शनिवार दोपहर 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

पैर में गोली लगने से वह घायल है। अब तक दो आरोपी पकड़े गए हैं। वारदात के कुछ घंटे बाद ही दोनों को पकड़ लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। घटना बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी इलाके की है। यहां 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि पांच युवकों ने किशोरी के साथ बाग में मौजूद दोस्त को पीटकर भगा दिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

एक-दूसरे को नाम से बुला रहे थे आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपस में एक-दूसरे का नाम विशाल, छोटू, बाबू और ललित ले रहे थे। जबकि, एक का नाम वह नहीं बता सकी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की।

गोली लगने से ललित घायल

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया। इसके बाद देर रात एक आरोपी ललित कश्यप को हरौनी रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। मौके से नामजद आरोपी छोटू भाग निकला। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  ललित से मुठभेड़ के कुछ ही देर बाद वारदात में शामिल एक और आरोपी हरौनी निवासी मेराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेराज का नाम किशोरी को नहीं पता था। उसके बारे में जानकारी पुलिस को मुठभेड़ में घायल ललित से मिली। डीसीपी ने बताया कि ललित के खिलाफ पहले से चोरी और जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
हाथ जोड़ा…मिन्नत की, फिर भी नहीं पसीजे आरोपी
पीड़िता ने परिजनों को बताया कि चारों आरोपियों ने उसको घेर रखा था। उसने हाथ जोड़े, मिन्नत की पर दरिंदों ने उसकी एक भी नहीं सुनी। हिम्मत जुटाकर उसने विरोध भी किया, लेकिन उन्होंने उसे जमकर पीटा। बाद में पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से किशोरी व उसके परिजन सहमे हुए हैं। उन लोगों ने किसी से बात करने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़िता 11वीं की छात्रा है। जबकि, पुलिस का दावा है कि किशोरी ने पढ़ाई छोड़ दी है।

दोस्त के साथ बात करते हुए बाग में चली गई

किशोरी के पिता के मुताबिक, उनकी बड़ी बेटी की डिलीवरी हुई है। छोटी बेटी कुछ दिनों से उसके घर रह रही है। शनिवार दोपहर 12 बजे किशोरी हरौनी बाजार गई थी। वहां उसका एक दोस्त मिल गया। बातचीत करते हुए दोनों पास में ही एक बाग में चले गए। आरोप है कि इस बीच चार युवक वहां पहुंचे और किशोरी के दोस्त को पीटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह बदहवास हालत में बहन के घर पहुंची। सारी घटना बहन व बहनोई को बताई। वे लोग उसे लेकर हरौनी चौकी पहुंचे। मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000