अयाेध्या में रावत मंदिर के महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हिरासत में सेविका

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रामघाट के रावत मंदिर के महंत की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उन्होंने देर शाम लगभग 7.30 बजे खाना खाया था, उसके कुछ देर बाद ही उनके मुंह से झाग निकला और उनकी हालत बिगड़ती गई। महंत ने कुछ समय पहले ही आठ करोड़ की जमीन बेची था, पुलिस इसकाे लेकर किसी साजिश की पड़ताल भी कर सकती है।

महंत के मुंह से झाग निकलने पर उनके शिष्यों व अन्य ने उन्हें तुरंत श्रीराम चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उनकी मौत की पुष्टि कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए और कोतवाल मनोज शर्मा को घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल करने का निर्देश दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

महंत ने खाना खाया तो थोड़े अंतराल के बाद मुंह से झाग निकल आया 

रावत मंदिर में रहने वाले लोगोंं का कहना है कि खाना बनाने वाली महिला शनिवार शाम यह कह कर चली गई कि खाना बना दिया है, खा लीजिए। महंत ने वह खाना खाया तो थोड़े अंतराल के बाद मुंह से झाग निकल आया और स्थिति बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो गई थी। उनकी रास्ते में ही मृत्यु हो चुकी थी।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं 

लोगों का आरोप है कि महंत किसी साजिश के शिकार हुए हैं। महंत की मौत की जानकारी मिलने के बाद श्रीराम चिकित्सालय में भीड़ बढ़ गई। अयोध्या के कोतवाल मनोज शर्मा ने कहाकि महंत की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि कहीं जमीन बेचने के बाद मिले रुपये तो उनकी मौत का कारण नहीं बने हैं।

महंत ने मंदिर से जुड़ी जमीन बेची

बताया जा रहा कि दो माह पूर्व महंत ने मंदिर से जुड़ी जमीन बेची थी, उसके पैसे हाल ही में उनके खाते में आए थे। चर्चाओं के अनुसार महंत ने जमीन लगभग आठ करोड़ रुपये में बेची थी। इसके अलावा उनके बैंक खाते में पहले से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक थे। इस तरह लगभग नौ करोड़ रुपये उनके खाते में जमा बताया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आते रहे हैं रावत मंदिर

लगातार 15 वर्षों से रावत मंदिर के महंत रहे राममिलन दास के गुरु रामदास कोकिल ने राम मंदिर आंदोलन में भूमिका निभाई थी। वह सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी रहे। रावत मंदिर में मुख्यमंत्री का भी आगमन होता था। कुशीनगर जिले के बड़हरा के रहने वाले राम मिलन दास उनके अयोध्या के कार्यक्रमों में भी शामिल होते रहे। बताया जाता है कि रामघाट क्षेत्र में बने रावत मंदिर का निर्माण गोरखपुर के रावत भीटी गांव के लोगों ने कराया था। इसी कारण इसका नाम रावत मंदिर पड़ा था।

रात में पहुंचे संत-धर्माचार्य

रावत मंदिर के महंत राममिलन दास की मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। कई संत-धर्माचार्यों ने भी अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली। दिगंबर अखाड़ा के महंत रामलखन दास, वामन मंदिर के महंत वैदेहीवल्लभ शरण, राधामोहन कुंज के महंत सुदर्शन दास सहित अन्य ने कहाकि मौत कैसे हुई, इसकी निष्पक्ष जांच की जाए। इसका कारण सामने आना ही चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000