उत्तर प्रदेश की 27 सीटों पर हुए चुनाव में 24 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत, 9 सीट पर पहले ही भाजपा के प्रत्याशियों का निर्वाचन हो गया था, निर्विरोध

प्रतापगढ़ में एमएलसी पद पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी ने पांचवीं बार अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” चुनाव में बाजी मारकर अपने पंचायत प्रतिनिधियों का प्रतिनिधि होने का पेश की मिशाल…

प्रतापगढ़ की एमएलसी सीट पर वर्ष-1998 से है राजा भईया का कब्जा...
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भईया और साथ में हैं नव निर्वाचित एमएलसी गोपाल जी…
  • आजमगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार यशवंत सिंह के बेटे को एमएलसी चुनाव में मिली सफलता।  
  • वाराणसी से निर्दलीय उम्मीदवार माफिया डॉन बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने फिर से एमएलसी पद पर दर्ज की जीत। 
  • प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” ने जीत हासिल कर सत्ता पक्ष और मुख्य विपक्षी दल सपा के उम्मीदवार को चखाया हार का स्वाद।
  • शेष 24 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत।
  • समाजवादी पार्टी प्रदेश में एमएलसी पद पर हुए चुनाव में नहीं खुला खाता, मन मसोसते रह गए समाजवादी दल के नेता।    

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं। प्रतापगढ़, आजमगढ़ और वाराणसी को छोड़ शेष सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। प्रतापगढ़ से जनसत्ता दल के उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” ने जीत हासिल की है। आजमगढ़ में यशवंत सिंह के बेटे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में जीत दर्ज की है। वाराणसी में निर्दलीय उम्मीदवार अन्नपूर्णा सिंह चुनाव जीती है। अन्नपूर्णा सिंह माफिया डॉन बृजेश सिंह की पत्नी हैं।

यूपी एमएलसी चुनाव, कौन कहाँ से मारी बाजी…???

1- मुरादाबाद-बिजनौर सतपाल सैनी (बीजेपी)
2- रामपुर-बरेली महाराज सिंह (बीजेपी)
3- पीलीभीत-शाहजहांपुर घोषणा बाकी
4- सीतापुर पवन सिंह चौहान (बीजेपी)
5- लखनऊ-उन्नाव रामचंद्र प्रधान (बीजेपी)
6- रायबरेली दिनेश प्रताप सिंह (बीजेपी)
7- प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह (राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक)
8- सुल्तानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह (बीजेपी)
9- बाराबंकी अंगद कुमार सिंह (बीजेपी)
10- बहराइच-श्रावस्ती प्रज्ञा त्रिपाठी (बीजेपी)
11- आजमगढ़-मऊ विक्रांत सिंह रिशु पुत्र यशवंत सिंह (निर्दलीय)
12- गाजीपुर विशाल सिंह चंचल (बीजेपी)
13- जौनपुर बृजेश सिंह प्रिंशू (बीजेपी)
14- वाराणसी अन्नपूर्णा सिंह पत्नी बृजेश सिंह माफिया डॉन (निर्दलीय) 
15- इलाहाबाद (प्रयागराज) डॉ. केपी श्रीवास्तव (बीजेपी)
16- झांसी-जालौन-ललितपुर रमा निरंजन (बीजेपी)
17-  कानपुर-फतेहपुर अविनाश सिंह चौहान (बीजेपी)
18- इटावा-फर्रुखाबाद प्रांशु दत्त (बीजेपी)
19- आगरा-फिरोजाबाद विजय शिवहरे (बीजेपी)
20- मेरठ-गाजियाबाद धर्मेंद्र भारद्वाज (बीजेपी)
21- मुजफ्फरनगर-सहारनपुर घोषणा बाकी
22- गोंडा अवधेश कुमार सिंह (बीजेपी)
23- फैजाबाद (अयोध्या) हरिओम पांडे (बीजेपी)
24- बस्ती-सिद्घार्थनगर सुभाष यदुवंश (BJP)
25- गोरखपुर-महाराजगंज सीपी चंद (बीजेपी)
26- देवरिया-कुशीनगर डॉक्टर रतनपाल सिंह (बीजेपी)
27- बलिया रविशंकर सिंह पप्पू (बीजेपी)

प्रदेश में एमएलसी के 36 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। इनमें से 9 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। 27 सीटों पर 9 अप्रैल, 2022 को मतदान हुआ था। इनमें से 24 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। बड़बोले सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की पार्टी का प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शन रहा। सपा विधान परिषद् सदस्य की एक भी सीट पर अपने प्रत्याशी को चुनाव में  जीत हासिल न करा सकी, जो समाजवादी पार्टी के लिए सबसे दुखद रहा। इससे समाजवादी पार्टी के नेता और पार्टी सुप्रीमों को सबक लेना चाहिए। कांग्रेस, बसपा समेत अन्य दलों ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000