‘तुम नहीं मारोगे तो दूसरा मारेगा’, पति की हत्या के लिए प्रेमी को दिलाया तमंचा; लखनऊ की कातिल पत्नी की कहानी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने 24 साल के एक युवक की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान तैयार किया था। इतनी ही नहीं, प्रेमी के साथ मिलकर पति को शराब पिलाई और फिर तमंचे से फायर कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। यह पूरा मामला लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के मामपुर बाना गांव का है, जहां 25 अक्टूबर की रात पुलिस लाइन के संविदा कर्मी प्रमोद गौतम(24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके शव घर से 400 से 500 मीटर दूर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला। पत्नी चांदनी (28) की शिकायत पर मामले दर्ज पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। शुरुआत में पुलिस इसे आम मर्डर की तरह देख रही थी, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी गई मामला परत-दर-परत खुलता चला गया।

पत्नी ने रची पति के हत्या की साजिश

तमाम सबूतों और सर्विलांस के जरिए पुलिस को मृतक की पत्नी पर हत्या का शक गहराया। पुलिस ने चांदनी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में चांदनी ने बताया कि उसने बांदा के रहने वाले प्रेमी बच्चा लाल के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया था। प्लान के तहत 25 अक्टूबर को बच्चा लाल ने प्रदीप को शराब पिलाने के बहाने बुलाया और फिर पीठ में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

कट्टा खरीदने के लिए दिए पैसे

जांच में सामने आया है कि चांदनी और बच्चा लाल के बीच बीते कई महीनों से प्रेम-प्रसंग में थे। दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत बच्चा लाल के बच्चा लाल की रॉन्ग कॉल से हुई थी, जो कि धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। शराब पीकर मारपीट से परेशान पत्नी ने पति की हत्या का प्लान बनाया था। महिला ने प्रेमी से कहा था कि अगर तुम मेरे पति को नहीं मारोगो तो कोई दूसरा मारेगा। जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी प्रेमी को कट्टा खरीदने के लिए मृतक की पत्नी ने ही 8000 रुपए दिए थे।पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000