सेवानिवृत्त शिक्षक के घर 42 लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज की नजर में दीवार फांदते दिखा चोर

लखनऊ के गुडंबा में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर 42 लाख रुपये की चोरी हो गई। सभी परिजन वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गोरखपुर गए थे। राजधानी लखनऊ के गुडंबा के आदिल नगर में चोरों ने सरकारी शिक्षक के घर धावा बोला और दो लाख की नकदी व 42 लाख के जेवर चोरी करके फरार हो गये। घटना के समय पीड़ित सपरिवार वैवाहिक समारोह में शामिल होने गोरखपुर गये हुए थे। आदिल नगर निवासी मोहम्मद अकबर अली सीतापुर में सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।

यहां वह सेवानिवृत्त शिक्षक पिता असगर अली, मां जन्नतुल निशा, पत्नी तमन्ना, बहन आफरीन बानो व बहनोई डॉ सईद के साथ रहते हैं। डॉ सईद एक हॉस्पिटल के संचालक हैं। अकबर अली ने बताया कि 23 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे वैवाहिक समारोह में शामिल होने पत्नी तमन्ना के साथ गोरखपुर गए थे। पिता असगर अली मां जन्नतुल निशा व बहन आफरीन के साथ बहनोई डॉ सईद बसहा स्थित घर चले गये। 26 अक्तूबर को डॉ सईद घर देखने आए। उस समय घर में सब कुछ ठीक था। 29 अक्तूबर को शाम 7:30 बजे अकबर पत्नी के साथ घर वापस आए। मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ पड़ा था। अंदर अलमारियों के लॉकर भी टूटे मिले। उसमें रखी नकदी व सोने चांदी के जेवरात गायब थे।

जनवरी माह में हुई थी बहन व भाई की शादी

अकबर ने बताया कि जनवरी माह में उनकी व बहन तमन्ना का एक साथ विवाह हुआ था। मां के पुश्तैनी जेवरात के अलावा पत्नी तमन्ना व बहन आफरीन के सभी जेवर घर पर ही रखे हुए थे। चोरों ने सभी जेवर चोरी कर लिया। अकबर ने बताया कि चोरी गये जेवर की कीमत 40 लाख रुपये है। करीब दो लाख की नकदी भी चोरी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया एक चोर

अकबर ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर घर की बाउंड्री फांद कर जाते हुए नजर आ रहा है। घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज टेढ़ी पुलिया अर्पित गुप्ता व सिपाही मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने गुडंबा थाने में चोरी की तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000