टप्पेबाजी की घटना में शामिल दस अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड एवं चोरी का सामान भी बरामद

प्रतापगढ़। दिनांक- 15.10.2025 को वादी ग्राम बरूआ पोस्ट सांगीपुर जिला प्रतापगढ़ शहर से अपने घर आ रहा था कि जैसे ही वह प्रतापगढ़ बस अड्डे पर पहुंचा और दूसरी बस पर बैठने जा रहा था, तभी वहीं पर दो आज्ञात बाइक सवार वादी के पास आकर बोले कि हम भी उसी रास्ते से जायेगे और चलो तुम्हें छोड़ देगे लालगंज तक फिर वहीं से आप चले जाना।

धोखे से लिफ्ट लेकर टप्पेबाजी कर नगद व सामान चोरी की घटनाओं को यह गिरोह देता था, अंजाम

वादी की वैग मांग कर एक वैग आगे और एक वैग दूसरा व्यक्ति पकड़ लिया और वादी से यह कहा कि तुम आराम से बैठो और बस अड्डे से वे लोग वादी को लेकर चले और सुखपाल नगर के पास एकान्त देखकर अपनी बैग गिराकर वादी को पुनः बैग लाने के लिए भेजे और जैसे ही वादी-गाड़ी से उतरा ही था कि बाइक सवार गाड़ी लेकर भाग गए। वादी की बैग भी ले गये वादी के बैग में 17 हजार रू0 नगद व अन्य सामान था। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0स0 292/2025 धारा 303(2)बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पूर्व में कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता तथा पहचान छिपाने हेतु फर्जी आधार कार्ड का करते थे, प्रयोग

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में घटना के त्वरित अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा सतत रूप से साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, सर्विलांस सेल की सहायता एवं संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। उक्त अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 29.10.2025 को पुलिस टीमों द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए इसमें संलिप्त अभियुक्तगणों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।

रेलवे पुराना माल गोदाम के पास से टप्पेबाजी गिरोह के 10 अभियुक्त गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में स्वाट टीम/सर्विलांस टीम प्रभारी अमित चौरसिया मय टीम व थाना प्रभारी कोतवाली नगर नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर के उप निरीक्षक अंकित श्रीवास्तव व चौकी सिविल लाइन से उप निरीक्षक अनुपम त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अखिलेश प्रताप, उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल श्रीराम मौर्य, हेड कांस्टेबल नासिर कमाल का सोनवीर, कांस्टेबल नागेन्द्र खरवार, कांस्टेबल कणाद मुनि, कांस्टेबल सूर्य शेखर, कांस्टेबल अतुल सिंह, कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल चालक योगेंद्र कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 10 अभियुक्तों को 01 अदद पेचकस, 01 अदद पिलाश, 21 अदद चाभी व सफेद धातु चोरी का 230 ग्राम व 10 अदद फर्जी आधार कार्ड व टप्पेबाजी का 2200 रुपए नगद के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे पुराना माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण

अभियुक्त मो0 मोसीम ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक- 15.10.2025 को मैं, मो0 नौशाद के साथ एक व्यक्ति को प्रतापगढ़ बस अड्डे से लिफ्ट लेने के बहाने बैठाया था और उसका बैग को टप्पेबाजी कर लेकर फरार हो गए थे। जिसमें लगभग 17,000 रूपए थे। जिसको मैं और नौशाद आपस में बांट लिए थे। यह उसी का बचा हुआ 1000/- रुपया है। आधार कार्ड के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहा है कि हम सभी लोग अपराध करने के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए फिल्मी तरीके से आधार को कूटरचित कर फोटो या नाम पता को बदल कर धोखाधड़ी करने के उददेश्य से आधार कार्ड बनाते हैं।

गैर जनपदों में भी जुड़े है, तार

जिससे की घटना के उपरान्त बाहर जाकर अपनी पहचान छिपाकर आसानी से पुलिस से बच सके। अभियुक्त मो0 नौशाद के कब्जे से बरामद 1200/- रुपया है इसी घटना से संबंधित है। सभी अभियुक्तों ने एक स्वर में बताया कि हम लोगों ने पूर्व में अन्य जगहों पर कई चोरी की थी, जिसमें से कुछ माल बच गया था। यह वही सफेद धातु है तथा पेचकस पिलास व चाभी के सम्बन्ध में सभी बता रहे हैं कि हम लोग आज रात में यहां आसपास चोरी करने की योजना बना रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 8 मुरादाबाद जनपद के और 2 मुजफ्फरनगर के रहने वाले है, जिन्हें पुलिस ने भेजा जेल

01. मो0 मोसीम पुत्र शौकीन निवासी गनीमतनगर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 23 वर्ष।
02. मो0 नौशाद पुत्र नफीस निवासी कुढ़ी इब्राहिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष।
03. नन्हे पुत्र अली असगर निवासी शाहपुर मजरा थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 25 वर्ष।
04. मो0 फईम पुत्र मो0 हनीफ निवासी शाहपुर मजरा थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 20 वर्ष।
05. नईम पुत्र मियां जान निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 42 वर्ष।
06. मो0 इबरान पुत्र मो0 उमर निवासी हक्का भीकमपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 34 वर्ष।
07. रिजाबुल पुत्र अजीज निवासी शाहपुर मजरा थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 32 वर्ष।
08. मो० उस्मान पुत्र अली असगर निवासी शाहपुर मजरा थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 38 वर्ष।
09. आजम पुत्र फरीद अहमद निवासी कूढ़ी इब्राहिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 21 वर्ष।
10. शहजाद पुत्र अहसान निवासी कोगरपुर थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 19 वर्ष।

अभियुक्तों के कब्जे से हुई बरामदगी

अभियुक्तों के कब्जे से 1 अदद पेचकस, 01 अदद पिलाश, 21 अदद चाभी व सफेद धातु चोरी का 230 ग्राम व 10 अदद फर्जी आधार कार्ड व टप्पेबाजी का 2200 रुपए नगद बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0स0-552/25 धारा 313, 336(3), 340 (2), 338, 317 (2) बी0एन0एस0 बनाम 10 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम का विवरण

स्वॉट/सर्विलांस टीम प्रभारी अमित चौरसिया मय टीम जनपद प्रतापगढ़। उप निरीक्षक अंकित श्रीवास्तव व चौकी सिविल लाइन से उप निरीक्षक अनुपम त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अखिलेश प्रताप, उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल श्रीराम मौर्य, हेड कांस्टेबल नासिर कमाल का सोनवीर, कांस्टेबल नागेन्द्र खरवार, कांस्टेबल कणाद मुनि, कांस्टेबल सूर्य शेखर, कांस्टेबल अतुल सिंह, कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल चालक योगेंद्र कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000