यातायात माह “नवम्बर-2025” का पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने किया शुभारम्भ

“सुरक्षित यातायात – जीवन की सबसे बड़ी पूँजी”

 

आज दिनांक- 01 नवम्बर 2025 को यातायात माह “नवम्बर-2025” का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा राजापाल टंकी चौराहा , प्रतापगढ़ पर फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर जनपद के गणमान्य नागरिकों, वाहन चालकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दीपक भूकर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

वाहन चालक यदि निर्धारित नियमों का पालन करें तो अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज, तथा क्षेत्राधिकारी लाइन/कार्यालय शिवनारायण बैस सहित पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आमजन को सड़क पर चलने के सुरक्षा मानकों के पालन हेतु जागरूक किया गया तथा “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु नागरिकों से अपील की गयी कि…

1. दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं एवं पीछे बैठे व्यक्ति को बी.आई.एस. मानक वाला हेलमेट अवश्य पहनें व पहनाएँ।
2. चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएँ।
3. लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करें।
4. तेज रफ्तार में वाहन न चलाएँ।
5. गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें।
6. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
7. शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन न चलाएँ।
8. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहें।
9. हमेशा यह याद रखें– “घर पर बच्चे इंतजार कर रहे हैं, अतः मैं सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊँगा।”

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा बताया गया कि यातायात माह के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं हेतु गोष्ठियाँ, वाहन चालकों को पम्पलेट व रिफ्लेक्टर वितरण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000