प्रतापगढ़ के पूर्व नगर कोतवाल नीरज कुमार यादव पर लगा गंभीर आरोप, फेंक मुकदमा लिखकर युवक को भेजा जेल, गिरफ्तारी पहले और मुकदमा बाद में लिखने का लगा आरोप

जीडी में गिरफ्तारी के समय में कलम से काटकर ओवर राइटिंग की है, आखिर दीपक कुमार वैश्य को पूर्व नगर कोतवाल क्यों फंसाना चाहते थे…

फतेहपुर में तैनाती के दौरान हुआ था, मामला ! शिकायत के बाद गड़बड़ी की पुष्टि होने पर हुई कार्यवाही ! विवेचना में लापरवाही पर कोतवाल को मिली बैडइंट्री ! एसपी प्रतापगढ़ ने नगर कोतवाल को किया लाइन हाजिर…

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव महोदय, अपर मुख्य सचिव गृह (गोपन) विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज रेंज, प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ से फेंक मुकदमा लिखकर कोतवाली नगर की पुलिस द्वारा बेजा गिरफ्तारी करने की शिकायत आरोपी की मां ने की है।

आरोपी की मां ने लिखित शिकायत किया है कि उसके बेटे को एक षड्यंत्र के तहत कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ में अपराध संख्या- 0534/2025, दिनांकित- 22/10/2025 समय- 18:47 के तहत BNS की धारा- 319 (2), 318 (4), 338, 336 (3) व 340 (2) के तहत कोतवाली नगर की पुलिस द्वारा फेंक मुकदमा दर्ज कर और उक्त दर्ज मुकदमा से पहले उसके पुत्र दीपक कुमार वैश्य को दोपहर में नियम कानून को ताक पर रखकर गिरफ्तारी करके उपरोक्त मुकदमें में आरोपित कर जेल भेजने दिया।

कोतवाली नगर के करनपुर, प्रतापगढ़ की रहने वाली सीता देवी ने बताया कि उसका पुत्र दीपक कुमार वैश्य कोतवाली क्षेत्र स्थित राजपाल टंकी, यूनियन बैंक के नीचे, प्रतापगढ़ में दीप कम्प्यूटर्स के नाम से ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं फोटो स्टेट व लैमिनेशन आदि कार्य करने के लिए दुकान खोल रखा हैं। चूँकि उसका पुत्र बेरोजगार था, लिहाजा वह कम्प्यूटर्स की दुकान परिवार के भरण-पोषण के लिए खोल रखा है, जिससे परिवार का भरण पोषण होता है।

रोज की तरह उसका पुत्र सुबह अपनी दुकान गया और अपनी दुकान खोला। कभी-कभी वह बिना भोजन किये ही दुकान पर चला जाता था, उस दशा में दोपहर का भोजन लेकर अपने पुत्र को दुकान पर लंच टिफिन देने वह जाया करती थी। दिनांक- 22/10/2025 को भी उसका बेटा बिना भोजन किये दुकान पर चला गया था। दोपहर में जब भोजन की टिफिन लेकर वह बेटे की दुकान पर गई तो उसकी दुकान बंद थी, जानकारी किया तो अगल-बगल के दुकानदारों एवं मार्किट में उपस्थित अन्य लोगों ने बताया कि दीपक कुमार वैश्य को पुलिस ले गई है। यह सुनकर वह परेशान हो गई। वह घर वापस आई और अपने स्तर से जानकारी करना शुरू किया।

देर शाम उसको पता चला कि कोतवाली नगर में उसके बेटे को बिना किसी अपराध के ही बैठाया गया है। वह अपने अधिवक्ता को कोतवाली नगर भेजकर जानकारी किया तो देर शाम पता चला कि उसके बेटे के विरुद्ध फेंक मुकदमा लिखा गया है। दूसरे दिन दिनांक- 23/10/2025 को शाम जब कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उसके बेटे को रिमांड पर भेजा गया, तब अधिवक्ता के माध्यम से पता चला कि कोतवाली नगर की पुलिस ने फर्जी कूट रचित चरित्र प्रमाण पत्र उच्चाधिकारीगण के नाम का दुरूपयोग कर धोखाधड़ी जालसाजी करने का फेंक मुकदमा लिखकर उसका चालान किया है।

उसके बेटे को बिना किसी अपराध कारित किये ही कोतवाली नगर की पुलिस एक षड्यंत्र के तहत अपराधी बनने की नियत और उसके जीवन को बर्बाद करने एवं उसकी रोजी रोटी को समाप्त करने के उद्देश्य से ये कार्यवाही की है, जो नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है। अपने स्तर से यूनियन बैंक के नीचे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब देखा तो उसके बेटे को पुलिस दोपहर में ही सार्वजनिक तौर पर गिरफ्तार करके ले गई, परन्तु मार्किट में उपस्थित किसी गणमान्य ब्यक्ति को पुलिस ने गवाही बनाना उचित नहीं समझा।

कोतवाली नगर की पुलिस ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसके पुत्र दीपक कुमार वैश्य के खिलाफ कोतवाली नगर में कोई मुकदमा पंजीकृत ही नहीं था। गिरफ्तारी के बाद कोतवाली नगर की पुलिस अपराध संख्या- 0534/2025, दिनांकित- 22/10/2025 समय- 18:47 के तहत BNS की धारा- 319 (2), 318 (4), 338, 336 (3) व 340 (2) के तहत फेंक मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उसके बेटे दीपक कुमार वैश्य की गिरफ्तारी दोपहर में ही कर ली गई थी। जिसका साक्ष्य उसके पास यूनियन बैंक के नीचे मार्किट की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से ले लिया है।

गिरफ्तारी मेमो में भुलियापुर चौकी इंचार्ज को दीपक कुमार वैश्य को गिरफ्तार करने को दिखाया गया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में सब इन्स्पेक्टर कहीं नजर नहीं आये…

आरोपी की मां की बातों पर यकीन करें तो यूनियन बैंक में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उसने एसपी प्रतापगढ़ से आग्रह किया है कि यूनियन बैंक सहित नीचे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के रिकार्ड दिन में 11:30 AM से 01:00 PM तक पुलिस के किसी सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में संग्रह किया जाए। साथ ही पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी मेमो में अंकित दिनांक- 22/10/2025 समय-20:05 का भी सीसीटीवी फुटेज निकाला जाए। ताकि पुलिस द्वारा कारित षड्यंत्र का पर्दाफाश हो सके। उसका प्रकरण उसके नौजवान पुत्र के जीवन और उसके पूरे परिवार के जीविकोपार्जन से जुड़ा हुआ है।

आरोपी की मां का कहना है कि देश के संविधान में यह ब्यवस्था प्रदान की गई है कि किसी बेगुनाह व निअपराध को सजा न दी जाये, परन्तु कोतवाली नगर की पुलिस षड्यंत्र कारित करते हुए उसके बेटे को बिना किसी अपराध कारित किये ही गिरफ्तार किया और गिरफ्तारी के कई घंटे बाद फर्जी मुकदमा पंजीकृत करके उसका दूसरे दिन चालान कर दिया गया जो माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाते हुए पुलिसिया कार्यवाही कर देश के कानून के साथ कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भद्दा मजाक किया गया है जो दंडनीय और अक्षम्य है। उसके प्रकरण की जाँच किसी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जाँच एजेंसी से कराई जाए।

शिकायत में आरोपी की मां ने सीसीटीवी फुटेज का जिक्र किया है, जिसमें पुलिस पर आरोप है कि कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ की पुलिस द्वारा दिन में 11:29:13 सेकण्ड पर पहली बार आती है और दीपक कुमार वैश्य को गिरफ्तार करके एक मिनट के अंदर लेकर चली जाती है। वहीं कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ की पुलिस फिर से दीपक कुमार वैश्य को लेकर वापस उसकी दुकान पर 12:15:49: सेकेण्ड पर आती है और फिर 12:53:47 सेकण्ड पर दूसरी बार दीपक कुमार वैश्य को अपने साथ ले जाती है।

उधर वादी मुकदमा कुलदीप का कहना है कि वह दीप कम्प्यूटर्स के मालिक दीपक से चरित्र प्रमान पत्र का ऑनलाइन कराया था। चरित्र प्रमाण पत्र जारी होने में विलम्ब हो रहा था। इसलिए वह दीपक कुमार वैश्य से सम्पर्क किया, जिस पर दीपक कुमार वैश्य ने उन्हें बतौर नमूना चरित्र प्रमाणपत्र दिया था। वह कोतवाली नगर के कंप्यूटर कक्ष में गया और अपने चरित्र प्रमाणपत्र के विलम्ब की वजह जानना चाहा। वहीं कुलदीप के हाथ में चरित्र प्रमाणपत्र के नमूने को पुलिस वाले देख लिए और कुलदीप पर दबाव बनकर दीपक कुमार वैश्य पर यह फेंक मुकदमा दर्ज करा दिया और मुकदमा दर्ज करने से पहले नियम कानून को ताक पर रखकर उसकी गिरफ्तारी भी करवा दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000