लव जिहाद: लिव इन पार्टनर ने किया कत्ल, तख्त के नीचे मिला प्रेमिका की अर्द्धनग्न लाश

कानपुर के रायपुरवा में युवक ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को तख्त के नीचे छिपा दिया। ऊपर से चादर डाल दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लिव इन में रह रही महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर लगा है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, कानपुर के रायपुरवा थाना इलाके के लक्ष्मीपुरवा में आपसी सहमति से प्रेमी संग रह रही महिला की प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के बाद शव तख्त के नीचे छिपा दिया। वारदात के बाद आरोपी घर पर ताला डालकर भाग निकला। शनिवार सुबह बदबू आने पर पड़ोसी की सूचना पर पुलिस पहुंची और ताला तोड़कर घर की तलाशी ली। तख्त के नीचे चादर से छिपाया गया महिला का अर्द्धनग्न शव मिला।

शक्कर मिल खलवा निवासी आशादेवी की बेटी भारती गौतम (35) आठ साल पहले नौबस्ता के मछरिया निवासी रोहित उर्फ दिलीप कुमार उर्फ वाहिद के साथ चली गई थी। भारती के मौसरे भाई सोनू ने बताया कि सात माह पहले आशादेवी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद भारती, रोहित के साथ अपने घर में रहने लगी। पड़ोसी किशनलाल ने पुलिस को बताया कि 29 अक्तूबर को तड़के रोहित को घर के बाहर बैठे देखा था। इसके बाद से घर पर ताला लटक रहा है।

शनिवार सुबह भारती के घर से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो कमरे में तख्त के नीचे चादर से ढका भारती का शव मिला। डीसीपी ने बताया कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। दोनों में आए दिन विवाद होने की जानकारी मिली है। मौके से वाहिद नाम का एक आधार कार्ड मिला है। जांच की जा रही है कि क्या रोहित ही वाहिद है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

                     

                                                           भारती गौतम, (फाइल फोटो)

रोहित का वाहिद होना तो नहीं बना झगड़े की वजह

कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा में हुए भारती हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को कमरे से वाहिद के नाम का एक आधार कार्ड पड़ा मिला जबकि मोहल्ले के लोगों को आरोपी प्रेमी की पहचान रोहित या दिलीप कुमार से ही है। ऐसे में चर्चा है कि रोहित का वाहिद होना ही तो दोनों के बीच झगड़े की जड़ नहीं। वहीं, कुछ लोगों ने भारती के परिजनों को इसकी पहले से जानकारी की बात कही है। फिलहाल, पुलिस दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का असली नाम वाहिद है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

नहीं थे बच्चे, रोज होता था झगड़ा

भारती और रोहित के बीच आए दिन झगड़ा होता था। दोनों के बच्चे नहीं थे। बुधवार भोर जब वह घर के बाहर बैठा था तो पड़ोसी विकास ने उससे कारण पूछा। पड़ोसी के अनुसार, उसने नींद न आने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद से उनके घर पर ताला लटका नजर आया। भारती के मौसेरे भाई सोनू ने बताया कि आशा देवी की पांच बेटियां थीं। बड़ी निशा लखनऊ में रहती हैं। फिर ऊषा, नीतू, ममता और भारती हैं। भारती को मिलाकर अब चारों की मौत हो चुकी है। वहीं, देर शाम सोनू ने भारती के शव को पोस्टमार्टम के बाद नजीराबाद स्थित कब्रिस्तान में दफन करवा दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000