भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 20 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेला मंडल में खनापुर गेट के पास बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई, 20 घायल हैं। परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर और केटीआर ने घटना पर शोक जताया और घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 का अस्पताल में इलाज चल रहा है, 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चेवेला मंडल के खनापुर गेट के पास उस समय हुआ जब टीजीएसआरटीसी की बस और एक टिपर ट्रक आमने-सामने टकरा गए।

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह के समय हुआ जब टिपर गलत दिशा से आ रहा था और बस से जा भिड़ा।पुलिस के मुताबिक, चेवेला के पास एक टिपर ट्रक, जो ग्रेवल (बजरी) से भरा हुआ था, ने राज्य परिवहन निगम की बस को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का माल बस पर जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की प्राथमिक वजह ट्रक चालक का गलत दिशा में वाहन चलाना लग रही है। फिलहाल चालक की पहचान की जा रही है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुए हादसे में जान गंवाने वालों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने  हादसे पर जताया शोक

रंगारेड्डी जिले के चेवेला मंडल में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सीएम ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। रेवंत रेड्डी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को आदेश दिया है कि बस हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद लाया जाए और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी समय-समय पर उन्हें दी जाए। मुख्यमंत्री ने मौजूद मंत्रियों को भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा है ताकि राहत कार्यों की निगरानी की जा सके।मंत्री पोनम प्रभाकर ने दिए घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश

तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है। उन्होंने आरटीसी के एमडी नागी रेड्डी और रंगा रेड्डी जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर घायलों को तुरंत उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए।

KTR ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी

तेलंगाना के पूर्व मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा चेवेला मंडल में हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। 17 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। केटीआर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया कि प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000