प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग उत्तरप्रदेशकानपुर नगर प्लास्टिक फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: करोड़ो का हुआ नुकसान By Khulasa India News Desk Last updated Nov 3, 2025 87 रनिया के रायपुर स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की जानकारी पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दमकल टीम के कई वाहन लेकर पहुंचे। आग से करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। रायपुर की प्रियांशु इंटरप्राइसेज में प्लास्टिक का सामान बनता है। सोमवार सुबह छह बजे के करीब फैक्टरी गोदाम में आग लग गई। फैक्टरी कर्मियों की जानकारी पर रनिया थाना पुलिस पहुंची। इसके बाद माती मुख्यालय से तीन दमकल गाड़ियां मंगवाई गईं। मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश पाण्डेय, सीएफओ प्रतीक श्रीवास्तव, सीओ आलोक कुमार सहित दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रण में किया। मौके पर फैक्टरी मालिक सुरेंद्र सिंह पहुंचकर स्थित देख हैरान रह गए। फैक्टरी मालिक ने बताया कि लगभग 6 करोड़ का नुकसान हुआ है। सीएफओ प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि फैक्टरी में फायर की एनओसी नहीं है। आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं मिले है। एएसपी राजेश पाण्डेय ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। दकमल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। हादसा 87 Share